{"_id":"5c798ae9bdec2259e364faeb","slug":"81551469289-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म 31 मार्च तक भर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म 31 मार्च तक भर सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 31 मार्च तक आवेदन फार्म भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षाएं 23 मई से शुरू होंगी। सभी छह विषयों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। इस बार बीएससी नर्सिंग को अलग रखा गया है। इसके आवेदन बाद में होंगे। एलएलबी के प्रवेश इस बार भी मेरिट से होेंगे।
बीपीएड, बीएलएड, एमफिल की प्रवेश परीक्षा 23 मई को होगी। एलएलएम और एमएड की परीक्षा 24 मई को होगी। एमएससी के विभिन्न विषयों की परीक्षा 25, 26, 27 मई को होगी। बीएससी नर्सिंग को लेकर शिकायत थी कि इसका सत्र अक्तूबर से शुरू होता है इसलिए आवेदन प्रक्रिया पहले समाप्त करने से सीटें खाली रह जाती हैं। पिछले साल यह मामला कोर्ट में भी चला गया था। विश्वविद्यालय को बाद में प्रवेश लेने पड़े थे इसलिए बीएससी नर्सिंग के आवेदन आगे बढ़ा दिए गए हैं।
एमफिल में प्रवेश के लिए पचास फीसदी अंक जरूरी
इस बार एमफिल में ओपन मेरिट नहीं बनेगी। विश्वविद्यालय ने एमफिल प्रवेश में यूूजीसी रेगुलेशन 2018 लागू कर दिया गया है। इसके तहत सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को हरहाल में पचास फीसदी अंक लाने होंगे। सौ नंबर के पेपर में पचास फीसदी की कटऑफ रहेगी। हालांकि एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पचास फीसदी की छूट रहेगी। उनको 45 फीसदी अंक लाने होेंगे।