फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर दादा-दादी और पोती की मौत

तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर दादा-दादी और पोती की मौत

Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर दादा-दादी और पोती की मौत
तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर दादा-दादी और पोती की मौत - फोटो : अमर उजाला, बरेली
सीबीगंज (बरेली)। दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने भंडारा खाकर घर लौट रहे एक परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप की चपेट में आकर दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। देर रात शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

सीबीगंज की आईटीआर कॉलोनी में डाकघर के पास रहने वाले 50 वर्षीय धारारमन मंगलवार शाम थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारा खाने गए थे। उनके साथ पत्नी मुन्नी देवी, बेटे विकास और आकाश, बेटी रश्मि, विकास की पत्नी कोमल और उसकी गोद में एक साल की बच्ची बेबी थे। रात करीब सवा नौ बजे वे भंडारा खाने के बाद ये लोग पैदल ही हाईवे होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। धारारमन और मुन्नी देवी की कुचलकर मौत हो गई। कोमल के चपेट में आने से बच्ची उनकी गोद से छिटककर दूर जा गिरी। विकास और रश्मि को भी हल्की चोटें आई। पिकअप लेकर ड्राइवर भाग निकला। घायल करीब दस मिनट तक वहीं पड़े रहे। इसके बाद किसी की सूचना पर थाना पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से बच्ची बेबी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए लेकिन उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर परिचित और पड़ोसी जिला अस्पताल पहुंच गए। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से सब सन्न थे। कोमल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


हेलमेट बेचने का काम करता है परिवार
हादसे का शिकार हुआ परिवार एक्सीडेंट से दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट बेचने का काम करता है। धारारमन और विकास हाईवे किनारे फड़ लगाकर हेलमेट बेचते थे। मुन्नी देवी भी अक्सर उनकी मदद को आ जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन को लेकर गफलत
एक्सीडेंट के बाद परिवार को पुलिस ने सूचना दी कि पिकअप को पकड़ लिया गया है। परिवार के कुछ लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि जो पिकअप पकड़ी है, उससे एक्सीडेंट नहीं हुआ। इसके चलते परिवार ने पुलिस पर साठगांठ का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed