फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘संविधान ने हमें अधिकार दिए, ड्यूटी निभाना भी हमारी जिम्मेदारी’

‘संविधान ने हमें अधिकार दिए, ड्यूटी निभाना भी हमारी जिम्मेदारी’

Tue, 27 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
‘संविधान ने हमें अधिकार दिए, ड्यूटी निभाना भी हमारी जिम्मेदारी’
बरेली। संविधान दिवस के मौके पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में व्याख्यान का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संविधान से जुड़ी रोचक जानकारी दी और संविधान में वर्णित अधिकार और कर्तव्य बताए। कहा कि संविधान ने हमें मूल अधिकारों के साथ देश के प्रति ड्यूटी भी दी, जिसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रजत विंदल ने कहा कि संविधान का संरक्षक रिट क्षेत्राधिकार है। अगर कोई लोकसेवक अपना कार्य ठीक से नहीं करे या आदेश की अवहेलना करें तो रिट क्षेत्राधिकार से उसे रोका जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया और न्यायिक सेवाओं की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि आज न्यायपालिका पर भी सवाल उठते हैं। इसे रोकना होगा। एलएलएम के छात्रों ने चार्ट कंपीटीशन का आयोजन किया। इसमें पूजा प्रथम, वंदना द्वितीय और सुधा तृतीय रहीं। आखिर में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार, नईमुद्दीन, कामिनी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed