{"_id":"5a9a2b7a4f1c1bd9388b45c9","slug":"81520053114-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग महोत्सव
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो
हरमिलाप मंदिर में हुआ फाग महोत्सव
बरेली। श्री हरि मिलापी शिव शक्ति मंदिर जनकपुरी में फाग महोत्सव मनाया गया। इसमें वैष्णो देवी बुआदाती संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन गाकर माहौल को बृजमय बना दिया। इस दौरान भजन- श्याम होली खेलण आइयां..., मैं तो तुम संग होली खेलूंगी... आदि भजनों पर महिलाओं ने जमकर रास किया। होली पर्व की बधाई देते हुए गुरुरामनाथ अरोड़ा ने कहा कि हमें सदैव मानव के उत्थान और निष्काम सेवा में लगे रहना चाहिए। महोत्सव में रामसेठी, डॉ. बलराम, गौतम डुडेजा, बेबी, रीता, प्रेम भाटिया, हरीश सिधवानी आदि मौजूद रहे। जगदीश भाटिया ने सभी का आभार जताया।