फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंत्रियों विधायकों की फौज भी काम न आई

मंत्रियों विधायकों की फौज भी काम न आई

Sat, 24 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
मंत्रियों विधायकों की फौज भी काम न आई
बरेली।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन योजना में बरेली शामिल न करा पाने के लिए असल जिम्मेदारी नगर निगम की है लेकिन केंद्र और राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल बरेली के मंत्रियों और विधायकों की फौज भी काम न आ सकी। मंत्री और विधायक एक दूसरे पर ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
बरेली लोकसभा सीट से दोनों सांसद संतोष गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप के अलावा समस्त नौ विधानसभा सीटों के विधायक भी भाजपा के हैं। उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों में एक ही पार्टी की सरकार है। सांसद संतोष गंगवार केंद्र में वित्त राज्यमंत्री भी हैं। उनके अलावा राज्य सरकार में बरेली कैंट विधायक राजेश अग्रवाल वित्तमंत्री और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह सिंचाई मंत्री हैं। सहारनपुर, रायबरेली और रामपुर और अलीगढ़ जैसे शहर बरेली से आगे निकल गए। किसी भी जनप्रतिनिधि ने बरेली को स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल कराने के प्रयास नहीं किए। स्मार्ट सिटी की सूची जारी होने के बाद सब जनप्रतिनिधि नगर निगम पर ये जिम्मेदारी डालकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर होने के लिए महापौर के अलावा नगर निगम के अफसर पूरी तरह जिम्मेदार हैं। सपा सरकार में हम तो विपक्ष में रहे। लेकिन हमारे लिए ये अफसोस की बात है कि बरेली दौड़ से बाहर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. अरुण कुमार, विधायक शहर

स्मार्ट सिटी की सूची अभी हमने देखी नहीं हैं। मैं ये सूची देखकर ही कोई कमेंट करूंगा। वैसे इस बारे में बरेली का प्रतिनिधित्व कर रहे भारत सरकार में मंत्री जी बेहतर बता सकते हैं।

-राजेश अग्रवाल, वित्तमंत्री उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी योजना में शहरों का चयन मापदंड के हिसाब से किया गया है। उसमें बरेली क्यों पिछड़ गया इस बारे में मैं अध्ययन करूंगा। इसके बाद बरेली लौटने परबात करूंगा। संतोष गंगवार, वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed