फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उपासना ने बढ़ाया बरेली का मान

उपासना ने बढ़ाया बरेली का मान

Sat, 10 Jun 2017 01:29 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
उपासना ने बढ़ाया बरेली का मान
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के बारहवीं के परिणाम में इस बार कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की प्रतिभाशाली छात्रा उपासना सिंह ने रिकार्ड नंबर लाकर यूपी में बरेली का मान बढ़ाया है। उसने 94.4 फीसदी नंबर लेकर न केवल जिला और मंडल में टॉप किया बल्कि प्रदेश की मेरिट में भी आठवां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत जी सरस्वती इंटर कॉॅलेज आंवला के अक्षत और जीसस एंड मेरी इंटर कॉलेज नवाबगंज के नेपाल सिंह ने 92.4 फीसदी अंक हासिल करते हुए जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। अक्षत का सपना आईएएस बनना है तो नेपाल सिंह इंजीनियरिंग बनने का सपना संजोय हुए हैं। भारत जी सरस्वती इंटर कॉॅलेज आंवला के अंकित सिंह ने 91.4 फीसदी अंक हासिल करते हुए जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। अंकित का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है। उसके बाद वह सिविल सेवा में जाना चाहता है। मेधावी बोले कि कड़ी मेहनत और लगन हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपासना के पिता डा. लाल बहादुर सिंह मनोहर भूषण इंटर कालेज में हिंदी के प्रवक्ता हैं मूल रूप से इलाहाबाद के छोटा बघारा के रहने वाले डा. लालबहादुर 1996 में कमीशन से हिंदी प्रवक्ता पद पर नियुक्ति होने के बाद बरेली के होकर रह गए। यहां मनोहर भूषण इंटर कालेज में वह एनसीसी अफसर भी हैं। उपासना दो साल पहले हाईस्कूल में भी 91 फीसदी नंबर लेकर स्कूल टॉपर बनी थी। रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करने वाली उपासना को इंटर में स्कूल टॉप करने की तो उम्मीद थी लेकिन प्रदेश की मेरिट में 8 वां नंबर आ जाएगा। इसकी उम्मीद नहीं थी। उपासना ने गणित, अंग्रेजी और फिजिक्स में से प्रत्येक में 96 केमिस्ट्री में 97 अंक हासिल किए। उसके हिंदी में सबसे कम 87 नंबर आए। पिता डा. लाल बहादुर का बेटा बीटेक के बाद आईईएस की तैयारी कर रहा है । उपासना सिंह का भी कहना है कि पीसीएम से बीएसई करने के बाद पहले वह बीटेक करेगी। इसके बाद आईईएस या आईएएस करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। केमिस्ट्री और गणित उसका रुचिकर विषय है। मेधावी छात्रा उपासना की राजनीति में बिल्कुल रुचि नहीं है। उसका कहना है कि राजनीति करने वाले नेता देश की प्रतिभाओं को पीछे ढकेल कर विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed