फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   72 gold bangles recovered from car going from Meerut to Hardoi

मेरठ से हरदोई जा रही कार से 515 ग्राम सोने की चूड़ियां बरामद

Wed, 19 Jan 2022 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
72 gold bangles recovered from car going from Meerut to Hardoi
शाहजहांपुर। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने और धन-संपत्ति के अवैध प्रवाह को रोकने के लिए गठित की कटरा विधानसभा क्षेत्र की उड़नदस्ता टीम-प्रथम ने बुधवार शाम हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले संदेह के आधार पर एक कार रोककर उसकी तलाशी ली। उसमें रखे बैग से सोने की 72 चूड़ियां बरामद हुईं। 515 ग्राम वजन की इन चूड़ियों का बाजार मूल्य करीब 19 लाख रुपये आंका गया है। कार में बैठे लोगों द्वारा बरामद सोने से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर अधिकारियों ने उसे सील कर जिला कोषागार में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कटरा क्षेत्र की उड़नदस्ता टीम प्रथम के मजिस्ट्रेट नामित किए डॉ. नीरज गुप्ता और एसआई अनिल पवार बुधवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ड्यूूटी पर थे। टीम के अन्य सदस्यों के साथ दोनों अधिकारी लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर वाहनों की निगरानी कर रहे थे। शाम को ड्यूटी खत्म करके यह सभी लौटने को हुए तो क्रॉसिंग से पहले राम मुरारी स्कूल के पास बरेली की ओर से काले रंग की एक कार आती दिखी। उसे रोकने पर उसमें बैठे मेरठ शहर के घंटाघर क्षेत्र निवासी नजरुल इस्लाम ने बताया कि वह व्यापारी हैं और कारोबार के सिलसिले में हरदोई जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार में बैग से बरामद हुईं सोने की चूड़ियों के बारे में नजरुल इस्लाम ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। इस पर उड़नदस्ता टीम ने प्रशासन और पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी और सोने की चूड़ियां जब्त कर जिला मुख्यालय पर ले आए। उड़नदस्ता टीम के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई होने तक बरामद सोने की चूड़ियों का पैकेट संबंधित व्यापारी के सामने सील कर कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष संबंधित व्यापारी द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने पर जब्त सोना लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed