{"_id":"5cd98f1fbdec22073561b8f2","slug":"71557761823-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सबसे प्यारी मेरी मां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सबसे प्यारी मेरी मां’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता के तहत पुवायां के द सेक्रेड हार्ट एकेडमी में मदर्स डे पर सांस्कृतिक आयोजन, गोष्ठी
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के द सेक्रेड हार्ट एकेडमी में सोमवार को अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मदर्स डे पर ‘सबसे प्यारी मेरी मां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य संध्या अवस्थी ने जीवन में मां की भूमिका और महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
‘सबसे प्यारी मेरी मां’ के आयोजन में स्कूल की छात्राओं की मांओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मां के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर अंशिका वैश्य ने महिलाओं को घर में वस्तुओं के रखरखाव के बारे में बताया। रूपा मेहरोत्रा ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम सही मायने में मदर्स डे का ही रूप है। इससे महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। नीलम कपूर ने कहा कि प्यारी मां मुझको तेरी दुआ चाहिए, तेरे आंचल की ठंडी हवा चाहिए। आकांक्षा मेहरोत्रा ने कहा कि सभी को मां को मान सम्मान बनाए रखना चाहिए। मदर्स डे के अलावा भी रोज ही मां से आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे पहले मदर्स डे पर केक काटा गया। इस मौके पर मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में एक मिनट में नौ मोमबत्ती जलाकर मोहिनी गुप्ता ने जीत हासिल की। अपर्णा अग्रवाल ने अपने पुत्र शौर्य अग्रवाल के साथ डांस कर प्रथम और कुसुम ने प्रज्ञांशी और प्रियांशी के साथ डांस कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की ओर से विजेता महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।