{"_id":"5cc9f847bdec2207786b83b4","slug":"71556740167-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर ठीक करने पर नाम पर बूढ़े ठगों ने लगाया एक लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर ठीक करने पर नाम पर बूढ़े ठगों ने लगाया एक लाख का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बूढ़े ठगों ने पूजापाठ से कैंसर की बीमारी ठीक करने के नाम पर बुजुर्ग से एक लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग ने थाना प्रेमनगर में ठगों की कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्रजलोक कालोनी निवासी रविशंकर गोयल ने बताया कि उनकी पुत्रवधु प्रिया कैंसर पीड़ित है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दो व्यक्ति घर में आए। एक की उम्र 50 और दूसरे की 70 साल के आसपास थी। थोड़ी देर में सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। उसने बताया कि वे आगरा से आए हैं। एक लड़की का रिश्ता है, लड़का ब्रजलोक कालोनी में रहता है, बस वही पूछताछ करने आए हैं। कुर्ता पायजामा पहने ठग ने 70 साल वाले बुजुर्ग को मेंहदीपुर बालाजी मंदिर का पुजारी बताया। इसके बाद उसने बातों ही बातों में नौकरानी से पुत्रवधु प्रिया की कैंसर की बीमारी और ऑपरेशन के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती होने की बात जान ली। इसके बाद बाद 70 साल वाला व्यक्ति बाहर चला गया। दो मिनट बाद ही लौटा और बोला प्रिया बीमार है, दिल्ली में भर्ती है। फिर धूपबत्ती जलाकर पूजा करने बैठ गया। पूजा के बाद उसने ढाई लाख रुपये दक्षिणा में मांगे। रविशंकर ने घर में रखे एक लाख रुपये दे दिए। तीन दिन तक किसी को कुछ न बताने और तीन दिन में प्रिया के ठीक होने की बात कहकर ठग चले गए। रात नौ बजे बेटा और प्रिया दिल्ली से लौटे तो रविशंकर ने पूरा वकाया बताया। घर के सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि कार का नंबर आगरा का था। रविशंकर ने कार नंबर के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई है।