{"_id":"5cbe2958bdec222dc91322c5","slug":"71555966296-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान आपका अधिकार है। वोट जरूर डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान आपका अधिकार है। वोट जरूर डालें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सार्वजनिक मंचों और चौराहों पर राजनीतिक बहस करने वाले शैक्षिक दृष्टि से जागरूक लोग मतदान से पहले तो प्रत्याशियों से लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति तक पर चर्चा करते दिखते हैं, लेकिन जब नौबत वोट डालने की आती है तो घर में बैठे रहते हैं या फिर कहीं पिकनिक मनाने निकल जाते हैं। जब कम मतदान प्रतिशत की वजह से गलत उम्मीदवार की जीत हो जाती है तो फिर पांच साल चीखते हैं। शहर की प्रमुख हस्तियों ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपनी ओर से भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए हैं, साथ ही मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की है। सबसे पहले मतदान-बाद में जलपान का नारा भी दिया गया है। प्रस्तुत हैं शहर की प्रमुख हस्तियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बातचीत।
वोट डालकर आओ, छूट पाओ
चिकित्सक डॉ. एके चौहान का कहना है कि वोट डालना हमारा अधिकार है और नैतिक कर्त्तव्य भी। हमने पर्चे भी छपवाकर बांटे हैं। हमने तो यह भी कह रखा है कि जो भी वोट डालकर अपने हाथ की अंगुली में स्याही का निशान दिखाएगा तो उसको फीस और दवा में 10 प्रतिशत की छूट भी देंगे। -
वोट देने वाले ही सच्चे नागरिक
पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर का कहना है कि लोकतंत्र में वोट ही जनता का सबसे बड़ा हथियार है। इससे हम पांच साल के लिए न केवल जनप्रतिनिधि चुनते हैं बल्कि बेहतर सरकार भी बनाते हैं। मेरी अपील है कि अपना वोट हर हाल में डालकर आएं। वोट डालने वाले ही देश के सच्चे नागरिक हैं।
विज्ञापन
वोट न देने वाले जाहिल और मूर्ख
चिकित्सक डॉ. सफिया खान का कहना है कि हर मतदाता को वोट देना चाहिए। यह उसका अधिकार है। जो वोट नहीं डालते या नोटा दबाने की बात करते हैं, वह जाहिल और मूर्ख हैं। ऐसे मूर्खों की वजह से गलत लोग सरकार में आते हैं। वोट डालने वालों को हम भी इलाज में 20 प्रतिशत छूट देंगे।
दिव्यांगों को वोट डालने में मदद करूंगा
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरजीत सिंह का कहना है कि हर व्यक्ति सुबह उठकर सबसे पहले मतदान करे। उसके बाद जलपान। वह अपना, परिवार का वोट डलवाने के बाद दिव्यांगों को वोट दिलाने के लिए मतदान केंद्र तक ले जाने में मदद करेंगे। जो भी फोन करेगा, उससे कहेंगे, पहले वोट डालो।
वोट देने से ही राजनीति साफ-सुथरी होगी
आर्किटैक्ट अनुपम सक्सेना का मानना है कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है और कर्त्तव्य भी है। यूथ और पढ़े लिखे राजनीति से दूर दिखना चाहते हैं। यह गलत है क्योंकि ऐसे लोग ही राजनीति में गंदगी को बढ़ावा देते हैं। वोट न देना भी एक तरह से गंदगी है। उसे हम सबको मिलकर दूर करना है।
कमजोर मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में मदद करेंगे
समाजसेवी ठा. ऋषिपाल सिंह का कहना है कि हर व्यक्ति को वोट जरूर डालना चाहिए। हमने अपने संगठन क्षत्रिय महासभा की ओर से व्हाट्सएप, फेस बुक पर भी वोट डालने की अपील कराई है। कमजोर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे ताकि वह अपना वोट डाल सकें।
पहला वोट देने की होड़ करें
प्रगतिशील किसान अनिल साहनी का कहना है कि हर मतदाता न केवल अपना वोट डाले बल्कि परिवार और आस-पड़ोस, नाते-रिश्तेदारों के भी वोट डलवाए। मैने वोट डालने के लिए अपने स्टाफ की छुट्टी कर दी है। सोशल मीडिया पर भी हमने कहा कि आप पहला वोटर बनने की होड़ में शामिल हों।
घर-घर कुंडी खटखटाकर कहेेंगे-वोट डालो
हमने अपनी कालोनी में टोलियां बना ली हैं। मतदान के दिन घर-घर जाकर यह टोलियंा कुंडी खटखटाएंगी और सबसे कहेंगे कि पहले वोट डालो। अपनी कालोनियों में तो हम शत प्रतिशत मतदान कराकर ही रहेंगे। हमें लगता है कि बाकी लोग भी अपने आस-पास ऐसा ही करें तो वोट जरूर पड़ेंगे।