फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईवीआरआई ओवरब्रिज- क्रॉसिंग पर पुल का रेडीमेड स्ट्रक्चर रखेगा रेलवे

आईवीआरआई ओवरब्रिज- क्रॉसिंग पर पुल का रेडीमेड स्ट्रक्चर रखेगा रेलवे

Fri, 01 Mar 2019 12:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई ओवरब्रिज- क्रॉसिंग पर पुल का रेडीमेड स्ट्रक्चर रखेगा रेलवे
आईवीआरआई ओवरब्रिज- क्रॉसिंग पर पुल का रेडीमेड स्ट्रक्चर रखेगा रेलवे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आईवीआरआई क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा करने के लिए रेलवे पिलर के ऊपर रेडीमेड स्ट्रक्चर रखेगा। इसके अलावा रेलवे के अफसरों ने ओवरब्रिज का निर्माण मई तक पूरा करने का दावा किया है। सेतु निगम के अधिकारियों ने भी मई तक ही पुल का अवशेष काम और रोड का निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही है। इसे लेकर सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के काम पूरा होने में बड़ा अड़ंगा आईवीआरआई रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही रही है। ऐसे में इस पुल का निर्माण सालभर बाद भी नहीं पूरा हो सका है। इस ओवरब्रिज को लेकर हाल में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी सेतु निगम के अधिकारियों को रेलवे के अफसरों से वार्ता करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सेतु निगम के मुख्य परियोजना अधिकारी देवेंद्र सिंह और उप परियोजना अधिकारी वीके सेन ने रेलवे के अफसरों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आईवीआरआई क्रॉसिंग पर रेलवे के पांच पिलर पहले से ही बने खड़े हैं। इनके ऊपर बीम सहित पुल की छत का पूरा ढांचा रेडीमेेड रहेगा। इस स्ट्रक्चर को मशीनों के जरिये सीधे पिलर पर उठाकर रख दिया जाएगा। इससे गाड़ियों का आवागमन भी ज्यादा देर के लिए प्रभावित नहीं होगा और निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने इस काम को पूरा करने के लिए मई तक का वक्त मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र कुमार ने कहा कि हम अपने हिस्से का काम लगभग पूरा कर चुके हैं। पुल के ऊपर सड़क बनाने का काम केवल बाकी है। इसे भी माहभर के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।


फिर से शुरू हुई रिवाइज एस्टीमेट पास कराने की कसरत
सेतु निगम के अधिकारियों ने पिछले साल जुलाई में पुल के इस प्रोजेक्ट का संशोधित बजट 54.67 करोड़ रुपये मांगा था। इसमें सेतु निगम का अंश करीब 35.35 करोड़ रुपये है, जबकि रेलवे को 19.31 करोड़ रुपये का बजट दिया जाना है। पहले यह एस्टीमेट केवल 38.23 करोड़ रुपये ही ही था। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह पुल सितंबर 2016 में पास हुआ था, लेकिन इसके बाद से निर्माण सामग्री के रेट काफी बढ़ गए हैं। संशोधित बजट न पास होने से अधिकारियों ने इसके लिए शासन में पैरवी शुरू कर दी है।



आईवीआरआई पुल को लेकर रेलवे के अधिकारियों के साथ सफल बैठक हुई है। मई तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। रेलवे ने यहां काम शुरू भी करा दिया है। -देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना अधिकारी, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed