{"_id":"5c6db2cebdec225334438cd1","slug":"71550693070-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ अतिक्रमण पर डंडा- सड़क पर फर्नीचर बनते देख भड़के नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ अतिक्रमण पर डंडा- सड़क पर फर्नीचर बनते देख भड़के नगर आयुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने सिकलापुर में सड़क पर फर्नीचर बनाते कारीगरों को देखा तो भड़क गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना को तलब कर लिया। इसके बाद नगर निगम से पूरी टीम वहां पहुंच गई और अवैध कब्जे हटवाए।
नगर आयुक्त बुधवार दोपहर करीब दो बजे निर्माण कार्यों की जांच के लिए आजमनगर गए थे। सिकलापुर से निकले तो वहां उन्होंने सड़क पर काफी अतिक्रमण देखा। फर्नीचर कारीगर सड़क पर ही काम कर रहे थे। दुकानों का सामान भी सड़क पर ही जमा था। सड़क किनारे ही कुछ होटल के काउंटर भी सजे थे। यह देख नगर आयुक्त भड़क गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए तो वह टीम लेकर पहुंच गए। निगम टीम को देख व्यापारियों ने खलबली मच गई और टीम ने सभी का सामान हटवा दिया। विरोध पर दुकानदारों को फटकार लगाई और कुछ सामान भी जब्त किया।
तो शुरू हो गया अभियान
ज्वाइनिंग के बाद नगर आयुक्त ने सफाई के साथ ही अतिक्रमण से निपटने की बात कही थी। हालांकि यहां राजनीति में फंसकर अभियान बंद होने के चलते उन्होंने इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कहा लेकिन अतिक्रमण हटवाने की बात जरूर कही थी। बुधवार को हुई कार्रवाई को लेकर माना जा रहा है कि निगम का अभियान दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के बोर्ड पर बैंक का विज्ञापन, नगर आयुक्त ने उतरवाया
बैंक ऑफ बड़ौदा ने नगर निगम के बोर्ड पर अपना विज्ञापन लगा दिया। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने टीम भेजकर बोर्ड उतरवा लिया। बता दें कि नगर निगम परिसर में हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खोली गई है। बैंक ने नगर निगम के दोनों गेट पर लगे बोर्ड बदलकर नए लगाए हैं। उनमें नगर निगम के साथ ही बैंक का नाम जोड़कर अपना विज्ञापन भी कर दिया। दो दिन पहले ही लगे बोर्ड पर नगर आयुक्त की नजर पड़ी तो बुधवार को उन्होंने टीम भेजकर बोर्ड उतरवा लिए।