{"_id":"5948ac4c4f1c1bfc168b4854","slug":"71497934924-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर पांच लाख के जेवर लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर पांच लाख के जेवर लूटे
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)।
बरतारा बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरे सराफा दुकान में घुसे और तमंचे के बल पर पांच लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने भी साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने कई जगह छापामारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है।
रामापुर पींग निवासी मोहित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता की सोने-चांदी के गहनों की दुकान बरतारा में रझौआ मार्ग पर है। मोहित ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनका मुनीम पड़रा सिकंदरपुर निवासी संतराम दुकान पर बैठा था। दो युवक दुकान पर आए और मुनीम से पहले कुंडल दिखाने को कहा। मुनीम ने जब अलमारी खोली तभी एक युवक ने झपट्टा मारकर जेवरों से भरा डिब्बा उठा लिया। संतराम ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच बरेली से आए हैं और तुम्हारे खिलाफ शिकायत है कि तुम नकली सोने के जेवर बेचते हो, इन जेवरों की जांच की जाएगी। वे जैसे ही दुकान से बाहर निकलने को हुए तो मुनीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। दोनों लुटेरों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बाइक पर बैठकर सीतापुर की ओर भाग गए। हमलावर सोने की एक चेन, चार अंगूठी, एक हार, तीन जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायलें समेत लगभग पांच लाख के जेवर लूटकर ले गए।
वारदात के बाद मुनीम संतराम ने दुकान मालिक मोहित को घटना के बारे में बताया। सूचना पर एसओ हरेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी और सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। खोजी कुतिया लूसी आसपास घूमती रही, लेकिन नतीजा सिफर रहा। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कई संदिग्ध स्थानों पर छापामारी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसओ की नजर में घटना संदिग्ध
एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन घटना के समय बाजार में चहल पहल थी। संतराम ने शोर नहीं मचाया इससे मामला संदेह के घेरे में है।