{"_id":"683866fd2a5f55365f091308","slug":"71-suspects-found-during-search-for-rohingya-and-bangladeshis-in-bareilly-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश में 848 लोगों की जांच, 71 संदिग्ध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश में 848 लोगों की जांच, 71 संदिग्ध मिले
Thu, 29 May 2025 07:24 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 May 2025 07:24 PM IST
सार
बरेली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश में पुलिस ने 71 और संदिग्धों को चिह्नित किया है। पुलिस इनका सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले के 29 थाना क्षेत्रों में 58 टीमों ने बुधवार को 88 स्थानों पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश में चेकिंग की। इस दौरान 848 लोगों की जांच की गई। इनमें 70 संदिग्ध मिले। प्रथम दृष्टया इनके घुसपैठिया होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी का सत्यापन करा रही है।
विज्ञापन
सरकार के आदेश पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश में 15 दिन का विशेष अभियान 25 मई को शुरू किया गया था। मंगलवार को अभियान के दौरान 45 संदिग्ध मिले थे। बुधवार के अभियान में सर्वाधिक 26 संदिग्ध सीबीगंज थाना क्षेत्र और 14 भोजीपुर में मिले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कोतवाली में चार, मीरगंज में दो, सिरौली में पांच, शाही में चार, अलीगंज में चार, भमोरा में दो, फतेहगंज पूर्वी में एक, देवरनियां में तीन, शेरगढ़ में छह संदिग्धों को चिह्नत किया गया है। अब पुलिस इनका सत्यापन कराएगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी सुबह और शाम को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन