फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   70 thousand rupees were cheated from the student in the name of sending online book

Bareilly News: ऑनलाइन किताब भेजने के नाम पर छात्रा से 70 हजार ठगे

Fri, 20 Sep 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees were cheated from the student in the name of sending online book
- यूजीसी नेट की तैयारी कर रही है छात्रा, किताब मंगाने के लिए बुक डिपो पर की थी कॉल
विज्ञापन

बरेली। यूजीसी नेट की तैयारी कर रही छात्रा से किताब भेजने के नाम पर करीब 70 हजार रुपये की ठगी हो गई। उसने किताब मंगाने के लिए एक दुकान के मोबाइल नंबर पर कॉल की थी, लेकिन वह मोबाइल नंबर साइबर ठगों का निकला और तीन बार में उससे रुपये ठग लिए गए। छात्रा ने मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पीलीभीत बाइपास गार्डन सिटी निवासी अदिति शर्मा पुत्री सुनील दत्त शर्मा के मुताबिक वह यूजीसी नेट की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने किताबों के संबंध में महानगर इलाके में स्थित दुकान पर कॉल की थी। कॉल करने के दौरान उधर से बताया गया कि किताबों की दुकान बंद है और करीब एक सप्ताह बाद खुलेगी। ऑनलाइन भुगतान करने पर किताबों को घर पर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

छात्रा ने कॉल करने के दौरान ही दो किताबों के नाम बताए। उधर से बताया कि उन्हें केवल 500 रुपये का भुगतान करना होगा। छात्रा पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर ही रही थी कि ठग ने उससे 9,999 रुपये डलवा लिए। इसके बाद ठग ने ट्रांजेक्शन न होने की बात कहकर उससे 24,900 रुपये और डलवाए। रुपये वापस करने का झांसा देकर एक बार फिर 34,899 रुपये का ट्रांजेक्शन कराया गया। इस तरह छात्रा से 69,798 रुपये की ठगी हो गई। बाद में छात्रा ने दुकान पर जाकर पता किया तो वहां बताया कि उनके पास कोई कॉल ही नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed