{"_id":"6511c8cfa472385ec5097ba7","slug":"70-passengers-were-seated-in-an-unfit-bus-going-to-haryana-na-news-c-120-1-lkh1003-6507-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। केहुआ निवासी व्यक्ति ने बहन के पांच ससुरालियों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
गांव केहुआ निवासी शिवमंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन रिंकी देवी की शादी 2005 में उचौलिया के गांव बिरमापुर निवासी हरनाम सिंह के साथ की थी। कुछ समय तक सब ठीक रहा। इस दौरान बहन ने एक पुत्री को जन्म दिया। बाद में बहन के पति हरनाम सिंह, जेठ सुनील सिंह, जेठानी बबली व सास उसे परेशान करने लगी।
19 सितंबर की रात रिंकी देवी खाना खाकर सो रही थी। पति हरनाम सिंह और अन्य ससुरालियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बहन की जेठानी बबली ने उसके जेवर निकाल लिए और गुलौली रोड के किनारे मरणासन्न हालत में फेंक दिया। इस रात बहनोई ने उसे फोन कर बहन के भाग जाने की सूचना दी। तलाश करने पर रिंकी गुलौली रोड के किनारे पड़ी मिली। जिला अस्पताल शाहजहांपुर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने भाई शिवमंगल सिंह की तहरीर पर हरनाम सिंह, सुनील कुमार, बबली, हरनाम सिंह की मां और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।