{"_id":"5cd1ea0abdec22073073d2e0","slug":"61557260810-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शैक्षिक सत्र के लिए अब 24 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शैक्षिक सत्र के लिए अब 24 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए शैक्षिक सत्र में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि में बढ़ोत्तरी की है। अब यह फार्म 24 मई तक भरे जा सकेंगे और प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए कृषि, ऑनर्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायो-टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी तीन-पांच वर्षीय कोर्स, एमए और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन कोर्स में मेरिट के जरिये प्रवेश होते हैं। विश्वविद्यालय ने आठ अप्रैल से इन कोर्स में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे और अंतिम तिथि दस मई थी। अब इसमें बढ़ोत्तरी करके अंतिम तिथि 24 मई कर दी गई है। 26 मई तक पंजीकरण शुल्क जमा हो सकेगा। आवेदन की हार्ड कॉपी 28 मई तक महाविद्यालयों में जमा की जाएगी। इसके बाद दो जून को मेरिट जारी होगी और 30 मई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।