फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहरवासी खामोश रहें.. नगर निगम में जंग जारी है

शहरवासी खामोश रहें.. नगर निगम में जंग जारी है

Sun, 05 May 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
शहरवासी खामोश रहें.. नगर निगम में जंग जारी है
बरेली। जिला पंचायत रोड से मेयर के ड्रीम प्रोजेक्ट पोर्टेबल शॉप मार्केट को हटाने के नगर आयुक्त के आदेश पर हल्ला खूब मचा, लेकिन अब पता चला है कि यह तीर सही निशाने पर लगा ही नहीं। दरअसल वह रोड नगर निगम के बजाय पीडब्ल्यूडी की है, जिस पर दुकानें रखने वालों पर नगर आयुक्त ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था। अब नगर आयुक्त कह रहे हैं कि इस रोड पर अतिक्रमण के मामले में अब नगर निगम नहीं, पीब्डब्ल्यूडी ही कार्रवाई करेगा। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद तमाम पार्षदों मेयर उमेश गौतम के पक्ष में लामबंद होते हुए शहर की समस्याओं के बहाने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने मेयर को पत्र लिखकर शहर में सीवर, सफाई और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट हो जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. काफी दिनों से किसी न किसी मामले को लेकर आमने-सामने हैं। दो दिन पहले नगर आयुक्त ने जिला पंचायत रोड पर लगाई पोर्टेबल शॉप मार्केट को अवैध बताकर उसे हटाने के आदेश जारी कर दिया था। इस आदेश में यहां दुकानें लगाने वालों पर एफआईआर कराने की भी बात कही गई थी। मेयर उमेश गौतम ने इसके जवाब में अफसरों पर दुकानदारों पर पैसों के लिए दबाव बनाने और यह इच्छा पूरी न होने पर शहर के विकास के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना को बाधित करने का आरोप लगाया था। शनिवार को जब पता लगा कि यह सड़क नगर निगम की नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी की है तो नगर निगम के अफसर बैकफुट पर आ गए। इसके बाद सारी कार्रवाई रोक दी गई।
विज्ञापन


अब पीडब्ल्यूडी ने पूछा- अनुमति क्यों नहीं ली
नगर निगम में हुए इस घटनाक्रम के अब पीडब्ल्यूडी के अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जिला पंचायत रोड पर दुकानें लगाने के संबंध में कोई अनुमति न लेने की बात कही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि दुकानें अवैध तरीके से रखी गई हैं। इससे जिला पंचायत रोड पर यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने दी धरना देने की धमकी
मेयर के समर्थन में आए नगर निगम के पार्षदों ने धरने की चेतावनी दी है। शनिवार को उपसभाति अतुल कपूर, उपनेता छंगामल मौर्य, पार्षद अवनेश कुमार, सतीश कातिब, विनोद सैनी, अकील गुड्डू, अनीता गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, कुसुम, बृजपाल, पूनम गंगवार, राजकुमार गुप्ता, सलीम पटवारी समेत तमाम पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन दिया। उन लोगों ने कहा कि नगर निगम की पेयजल, स्वच्छता, सीवर समेत सारी व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। सुबह होते ही जनता उनके दरवाजे खटखटाने लगती है और निगम के अफसर उगाही में लगे हैं। उन लोगों ने कहा कि शासन को यहां की समस्याएं बताकर शीघ्र दूर कराई जाएं, वरना जनता के साथ निगम में धरना देंगे।

साजिश कर रहे हैं अफसर
कई वार्डों के पार्षद मुझसे मिले थे। उन लोगों ने बताया कि नगर निगम की व्यवस्थाएं बहुत खराब हो गई हैं। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। पेयजल, सीवर, सफाई से लेकर सारी व्यवस्थाएं चौपट हैं। इन्हें दूर कराने के लिए अफसरों को कहा गया है। नगर आयुक्त को भी पत्र लिखा है कि हर हाल में ये व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं। मुझे तो इन समस्याओं के पीछे साजिश नजर आती है। लगता है कि निगम के अफसर काम करने के मूड में नहीं है। - उमेश गौतम, मेयर


अब पीडब्ल्यूडी करेगा कार्रवाई
जिला पंचायत रोड पीडब्ल्यूडी का है। वह नगर निगम क्षेत्र में है इसलिए पीडब्ल्यूडी वालों ने पूछा है कि दुकानें हम लोगाें ने लगाई हैं या नहीं। उन्हें बता दिया है कि हमारे यहां कोई टेंडर या फाइल नहीं चली है। दुकानें हमने नहीं लगवाई हैं। जिला प्रशासन की मदद से वही अब आगे की कार्रवाई करेगा। यह मुझे बाद में पता चला कि यह रोड हमारा नहीं है। पार्षदों की समस्याएं भी दूर कराई जाएंगी। मुझे अभी मेयर का कोई पत्र नहीं मिला है। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed