{"_id":"5ccb4b12bdec22077f3ac972","slug":"61556826898-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल से निकला था स्कूल का एंट्रेंस, अब बन गया टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल से निकला था स्कूल का एंट्रेंस, अब बन गया टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकले क्षितिज ढाका ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके एसआर इंटरनेशनल स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही कॉमर्स स्ट्रीम में वह जिले के दूसरे टॉपर बन गए हैं।
नवाबगंज निवासी क्षितिज ने बताया कि उनके पिता योेगेंद्र सिंह ढाका भूमि संरक्षण अधिकारी हैं। कक्षा तीन में जब वह एसआर में एडमिशन को पहुंचे थे तो वहां की प्रवेश परीक्षा भी बमुश्किल निकाल सके थे। इसके बाद सातवीं कक्षा तक क्षितिज का प्रदर्शन औसत छात्र के रूप में रहा। मगर इसके बाद उन्होंने मेहनत शुरू की तो उसके परिणाम भी मिलने शुरू हो गए। 11वीं की परीक्षा में क्षितिज को 94 प्रतिशत अंक मिले और इस बार 12वीं उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। हालांकि अपने अंकों को लेकर वह संतुष्ट नहीं हैं और स्क्रूटनी कराने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा वैभव तिलक ने कॉमर्स वर्ग में 96.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में कॉमर्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, अनस खान ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विज्ञान वर्ग में स्कूल टॉप किया है। स्कूल की एमडी रूमा गोयल और डायरेक्टर डॉ. आरके शर्मा ने अच्छे प्रदर्शन पर बच्चों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि स्कूल के 94 बच्चों ने विभिन्न विषयों में 95 अंक हासिल किए हैं।