फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहर साफ कर छोड़ गए मलबा 

नहर साफ कर छोड़ गए मलबा 

Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
नहर साफ कर छोड़ गए मलबा 
बरेली। सिंचाई विभाग की ओर से चल रहा नहर सफाई अभियान नहर के पास रह रहे निवासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सफाई के बाद मलबा न हटाए जाने पर लोग दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों से मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

नकटिया स्थित गोकुल नगर के वृंदावन इन्क्लेव के ठीक सामने पिछले दिनों सिंचाई विभाग ने नहर सफाई अभियान के तहत कार्य किया था। शाम तक चले कार्य के बाद मलबा वहीं छोड़ दिया गया। निवासियों को अगले दिन मलबा हटाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। दो दिन तक इंतजार करने के बाद निवासियों ने मामले की शिकायत कर मलबा हटाने और जिम्मेदारों को सबक सिखाने की मांग की है।
विज्ञापन


जलभराव से बीमारी का खतरा
बरेली। भोजीपुरा के बोहित गांव में करीब दो वर्षों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में खड़ंजा धंसने से गांव के भीतर पानी प्रवेश कर गया। जल निकासी के लिए ग्रामीणों ने करीब छह बार तहसील दिवस में जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम निवासी ओम प्रकाश, मनोहर लाल, तेजपाल, अंगन पाल, नन्हें, भानु प्रताप आदि ने मंगलवार को जिलाधिकारी को फिर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि जलभराव का पानी सड़ने से क्षेत्र में दुर्गंध और कीडे़-मकोड़े बढ़ रहे हैं। जल जनित संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। बताया कि जलभराव से नन्हे श्रीवास्तव के मकान की दीवार भी गिर गई है। वहीं अन्य मकानों में भी दरार आ रही है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed