फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ विवाह, खरमास के चलते रुके थे मांगलिक काम

14 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ विवाह, खरमास के चलते रुके थे मांगलिक काम

Sun, 08 Apr 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
14 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ विवाह, खरमास के चलते रुके थे मांगलिक काम
बरेली।
विज्ञापन

पिछले एक माह से चल रही खरमास की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। इसी के साथ रुके हुए मांगलिक कार्य और शुभ विवाह आदि शुरू हो जाएंगे।
बता दें कि 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में आए थे। एक माह लगातार इसी राशि में व्यतीत करने के बाद 14 अप्र्रैल को मेष राशि में आ जाएंगे। इसी के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि जब सूर्य मीन राशि में रहते हैं तो मीनार्क दोष लगता है। इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। यही खरमास कहलाता है। यह अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। इसी के साथ शुभ कार्यों पर लगी रोक खत्म हो जाएगी। बताया, शादी का पहला शुभ मुहूर्त 18 अप्रैल है।


अक्षय तृतीया को है सबसे बड़ा सहालग
18 अप्रैल को सबसे बड़ा सहालग है, क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया है, जो स्वयं सिद्धिकारक मुहूर्त माना जाता है। यह एक अबूझ सहालग है। इस दिन भारी तादात में शादियां होंगी। इसके बाद 10 विवाह मुहूर्त हैं। फिर इसके बाद 13 मई तक कुल नौ लग्न हैं। इसके बाद ज्येष्ठ अधिक मास होने के कारण एक माह तक शादियों पर फिर से रोक लग जाएगी। इसके बाद 14 जून से 17 जुलाई तक लगातार 21 शुभ लग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed