{"_id":"59a42f794f1c1bcf018b45cd","slug":"61503932281-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरऊ गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड ग्रामीणाें को नहीं मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरऊ गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड ग्रामीणाें को नहीं मंजूर
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
जब से ग्रामीणों को पता चला है कि नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के स्थान में कोई परिवर्तन न कर सिर्फ नाम में परिवर्तन कर दिया है तबसे उनमें नाराजगी है। रामगंगा किनारे अखा- ढका के पास के गांव गुरऊ को अब ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चिह्नित करने की बात नगर निगम कर रहा है जबकि यह जगह भी रामगंगा के पास ही है। ट्रंचिंग ग्राउंड और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन देने को ग्रामीण राजी नहीं है। सोमवार को अखा, ढका और गुरऊ के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी आपत्ति जताई है।
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए आसपास गांव के प्रधान सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह को बताया कि जो जमीन ट्रंचिंग ग्राउंड और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए चयनित की गई है उसका गांव वाले विरोध कर रहे हैं। किसी भी ग्रामीण ने अपनी जमीन निगम को नहीं दी है। गांव वालों का कहना है कि वे अपना गांव गंदा नहीं होने देंगे। ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे खजुवाई के प्रधान और ग्रामीणाें ने डीएम को बताया कि निगम प्रशासन को एक बार फिर उसी गांव की जमीन दे दी गई है जिसका पहले विरोध हो रहा था। सिर्फ गांव का नाम बदला गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड न बनाने के लिए जो ग्रामीणों ने डीएम को रामगंगा के प्रति आस्था को प्रमुख कारण बताया है। ग्रामीणाें का कहना है कि गांव के लोग हर पूर्णमासी को यहां स्नान दान के लिए जाते हैं। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, चंद्रपाल, सतपाल, नेमचंद, बलवीर, महेंद्र पाल व अन्य शामिल रहे।
निगम जल्द शुरू करेगा जमीन की खरीद
गुरऊ गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए निगम जल्द ही जमीन की खरीद शुरू कर देगा। वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एयरफोर्स और सिंचाई विभाग से मौखिक तौर पर रजामंदी मिलने के बाद निगम इस जमीन को खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ दिनों में इस ओर काम शुरू हो जाएगा। उधर, अखा ढका गांव के लोगाें का कहना है कि उनके गांव की जगह कहीं और निगम जमीन का चुनाव करे।