{"_id":"66c7d10666a5d8d8590ed834","slug":"60-additional-buses-increased-trips-by-40-bareilly-news-c-4-lko1018-464733-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 60 अतिरिक्त बसें, 40 के फेरे बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 60 अतिरिक्त बसें, 40 के फेरे बढ़ाए
विज्ञापन
सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर कंट्रोल रूम, 10-10 कर्मचारी तैनात
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को रोडवेज 60 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। 40 बसाें के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों स्थानों पर 10-10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शुक्रवार को होने वाली परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार रात से ही अभ्यर्थियों का बरेली आना शुरू हो गया। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। परीक्षा के दिन बरेली में 20, रुहेलखंड में 16, बदायूं में 14 और पीलीभीत में 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
-- -- -- -
पांच जोनल, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट
सभी 29 केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेगा। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -
नहीं खुलेंगे साइबर कैफे, फोटो स्टेट की दुकानें
जिन तारीखों में परीक्षा होगी उनमें परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। अन्य दुकानों को भी नहीं खुलने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास ठेला-खोमचा भी नहीं लगने दिए जाएंगे। डीएम रविंद्र कुमार ने साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों की निगरानी के आदेश दिए हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बरेली कॉलेज ब्लॉक-ए, बी, सी, डी, ई, बरेली इंटर कॉलेज, विशप मंडल इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज फरीदपुर, भारत इंटर काॅलेज भोजीपुरा, श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज मॉडल टाउन, आरएन टैगोर इंटर कॉलेज सदर बाजार बरेली कैंट, राजकीय पॉलिटेक्निक रामपुर रोड सीबीगंज, सीएएस इंटर कॉलेज स्टेशन रोड फरीदपुर, केडीईएम इंटर कॉलेज नैनीताल रोड कोहाड़ापीर, केपीआरसी बालाचंद्र इंटर कॉलेज आलमगिरीगंज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज नगरिया परीक्षित, रुहेलखंड यूनीवर्सिटी ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज नैनीताल रोड, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज पीलीभीत रोड, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज श्यामगंज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज नैनीताल रोड, श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज मॉडल टाउन, पीसी आजाद इंटर कॉलेज डेलापीर, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर, विष्णु इंटर कॉलेज नरकुलागंज। संवाद