फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वाहन डीलरों की लापरवाही, खामियाजा भुगत रहे खरीदार

वाहन डीलरों की लापरवाही, खामियाजा भुगत रहे खरीदार

Sun, 05 May 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
वाहन डीलरों की लापरवाही, खामियाजा भुगत रहे खरीदार
बरेली। चार अप्रैल से बिक्री किए जाने वाले सभी वाहनों पर डीलरों की ओर से हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और चिप लगानी अनिवार्य है। लेकिन अब तक उन्होंने वाहनों की एचएसआरपी पर क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम चिप लगानी शुरू नहीं की हैं। वाहन डीलरों की इस लापरवाही का खामियाजा वाहन खरीदार भुगतने को मजबूर हैं। क्योंकि नियमानुसार बगैर एचएसआरपी और चिप के वाहनों की आरसी प्रिंट नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि नए नियमों के तहत बिक्री के दौरान ही वाहन डीलरों को बाइक, कार या अन्य बड़े वाहनों में एचएसआरपी समेत क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम चिप लगानी अनिवार्य है। डीलर एचएसआरपी तो लगा रहे हैं लेकिन चिप नहीं लगा रहे। जिससे रजिस्ट्रेशन के बाद भी आरसी प्रिंट नहीं हो पा रही है। नए वाहन खरीदार हर दिन आरसी के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बगैर चिप के आरसी जारी नहीं हो रही है। एआरटीओ ने रिमाइंडर भेजकर वाहन डीलरों से चिप लगाने को कहा गया है। उन्होंने वाहन खरीदारों से वाहन खरीदने के दौरान ही प्लेट समेत चिप के संबंध में वाहन डीलर से कंफर्म करने के बाद ही वाहन शोरूम के बाहर निकालने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


क्या होती है चिप
क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम चिप वाहन के आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर चस्पा की जाएगी। इस पर रजिस्ट्रेशन नंबर, अथॉरिटी, लेजर ब्रांडेड पिन, इंजिन और चेसिस नंबर दर्ज होगा। इस नंबर प्लेट को हटाया या बदला नहीं जा सकेगा। इसके अलावा एचएसआरपी से चोरी हुए वाहन आसानी से खोजे जा सकेंगे। नंबर प्ले 15 वर्ष की गारंटी के साथ मिलेगी और इस पर नीले रंग में अशोक चक्र और लेजर से 10 अंकों का कोड दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed