फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कारोबार छोड़ें सुनकर अफसर ने रवि अग्रवाल से पूछा-डर लगता है

कारोबार छोड़ें सुनकर अफसर ने रवि अग्रवाल से पूछा-डर लगता है

Mon, 08 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
कारोबार छोड़ें सुनकर अफसर ने रवि अग्रवाल से पूछा-डर लगता है
बरेली। ‘अराजक’ शब्द पर विफरे व्यापारियों के बीच कारोबारी रवि अग्रवाल प्रधान आयकर निदेशक अमलेंद्र कुमार से भिड़ गए और सवाल-जवाब करने लगे। इस पर निदेशक ने उनका नाम पूछा और क्या करते हैं जानना चाहा। उन्होंने अपना नाम तो बता दिया, लेकिन क्या करते हैं के सवाल पर कहा- इंडस्ट्री नहीं है। व्यापार करते है। निदेशक ने फिर सवाल दागा- क्या कारोबार करते है, तो अग्रवाल बोले इसे छोड़िए। इस पर निदेशक मुस्कराए और बोले- क्या डर लगता है।
विज्ञापन

प्रधान आयकर निदेशक मीडिया से बात कर रहे थे, तभी वहां मौजूद व्यापारी बीच में बोलने लगे। निदेशक ने इस बीच व्यापारियों के लिए ‘अराजक’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया। इस पर व्यापारियों ने शोर शराबा कर दिया। व्यापारी अमित कुमार वर्मा, संदीप टंडन, सुरेश सुंदरानी, सुदेश अग्रवाल, दर्शन लाल भाटिया, राजेश जसोरिया आदि ने घनश्याम खंडेलवाल को नीरव मोदी बताने और उन पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाने पर ऐतराज किया। इस बीच सारनाथ फर्म प्रमुख रवि अग्रवाल ने कहा कि जब बैंक स्टेटमेंट या लोन आदि की गड़बड़ी थी तो इसमें छापा मारने की क्या जरूरत थी? अग्रवाल ने कहा कि ये काम तो सर्च से ही हो जाता है। सब कुछ लिखा पढ़ी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed