{"_id":"59435fb54f1c1b91058b48ca","slug":"51497587637-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अनाधिकृत निर्माण सील, बाकी छोड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अनाधिकृत निर्माण सील, बाकी छोड़ दिए
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए के एई और जेई की शह पर सौ फुटा रोड के दोनों ओर बसी कालोनियों में दर्जनों अवैध निर्माण जारी हैं। अनाधिकृत निर्माण कराने वाले संबंधित इंजीनियर से मिलकर भविष्य में कंपाउंड कराने के अघोषित समझौते से बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण करा रहे हैं। सौ फुटा रोड पर चार अनाधिकृत निर्माण सील किए गए। बड़ी संख्या में अवैध निर्माण बिना कार्रवाई के छोड़ दिए गए। सील किए जाने वाले भवन मालिकों ने कंपाउंडिंग कराने की कोशिश शुरू कर दी है।
बरेली विकास प्राधिकरण में नक्शा और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग एई और जेई की तैनाती जोनवार की गई है। सौ फुटा रोड पर एई एके सिंह और जेई जितेंद्र कुमार अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए तैनात हैं। इससे पहले पारस यादव की तैनाती थी। जेई शिवकुमार पर यहां होने वाले अवैध निर्माण के नक्शे स्वीकृत करने की जिम्मेदारी है। यहां राजीव इन्क्लेब में हेमलता, मुन्ना, धर्मेंद्र कनौजिया और मोहित गुप्ता, बन्नूवाल नगर में पंकज राठौर और लक्ष्मी कुमार ने अपने आवासीय और कामर्शियल निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए करा लिए। अब इनकी कंपाउंडिंग की कोशिश शुरू कर दी गई है। सौ फुटा रोड के दोनों तरफ की कालोनियों में बड़ी संख्या में निर्माण चल रहे हैं। सौ फुटा रोड के अलावा पीलीभीत बाईपास रोड पर संजय नगर मोड, सुरेश शर्मा नगर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सामने की कालोनियों से लेकर सेटेलाइट बस अड्डे तक कांपलेक्स, शोरूम, दुकानों समेत अन्य आवासीय और कामर्शियल निर्माण कर रहे हैं। इनमें अधिकांश के नक्शे स्वीकृत नहीं हैं। जिनके नक्शे स्वीकृत हैं, वह मानचित्र के विपरीत निर्माण कराने में लगे हैं। लंबे समय से कार्रवाई न होने से अधिकांश अवैध निर्माण का काम पूरा होने के कगार पर पहुंच चुका है।
जितने अवैध निर्मण चिह्नित किए गए, उनको सील किया गया है। बीडीए उपाध्यक्ष ने मीटिंग में अनाधिकृत निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एई या जेई लिप्त पाया गया तो उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी। सुरेंद्र प्रसाद, सचिव बीडीए