फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   510 crore budget for devlopment

510 करोड़ से होगा शहर का विकास, नगर निगम की बैठक में बजट पास

Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
510 crore budget for devlopment
बरेली। चालू वित्तीय वर्ष में शहर के विकास पर 510 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पास हुआ। पिछले साल के मुकाबले विकास कार्यों पर लगभग 40 करोड़ रुपये अधिक खर्च होंगे। नगर निगम गृहकर के रूप में 45 करोड़ रुपये वसूलेगा। आय के साधन भी निगम बढ़ा रहा है। साथ ही खर्च भी उसी हिसाब से किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन वार्डों में प्राइवेट एजेंसी करेगी गृहकर की वसूली
मेयर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में नगर निगम में हुई कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया। इस दौरान गृहकर के बिंदु पर गहन मंथन हुआ। कहा गया कि इसकी वसूली पर अधिक जोर देने की जरूरत है। इससे निगम की आय बढ़ेगी और विकास पर अधिक पैसे खर्च हो सकेंगे। तीन वार्डों में वसूली प्राइवेट एजेंसी से कराने का प्रस्ताव रखा गया जो पास हो गया। वार्डों का चयन बोर्ड की बैठक में होगा। यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल को सरकारी जमीन पार्किंग के लिए देने पर तीखी बहस
अवैध यूनिपोल और हॉर्डिंग आदि पर चर्चा के दौरान सदन में सदस्यों में तीखी बहस हुई। काफी देर तक मामला गरमाया रहा। डीडीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल को पार्किंग के लिए सरकारी जमीन दिए जाने पर भी बहस हुई। इस दौरान हल्का हंगामा भी हुआ। बैठक के दौरान बताया गया कि वर्ष 2018 में 300 करोड़ रुपये का बजट था, जबकि इस बार बजट काफी बढ़ गया है। इस बार के बजट से नाले, नालियां, सड़कें बनेंगी। इस पर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 80 वार्डों में होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
जलकल विभाग को 15वें वित्त आयोग से 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं निगम निधि से छह करोड़ का आवंटन किया गया है। पाइप लाइन, हैंडपंप, सीवर लाइन आदि का भी कार्य होगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सभी 80 वार्डों में शुरू होगा। सफाई व्यवस्था पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पर्यावरण पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शौचालयों का भी निर्माण होगा। पार्कों को सुंदर बनाने पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुनील यादव, अजीत कुमार, मुख्य अभियंता भूपेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विधायक शहजिल का पेट्रोल पंप तो बिना नोटिस के ढहा दिया... अवैध यूनिपोल के लिए दे रहे हैं नोटिस
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को ढहाने का भी मुद्दा उठा। सदस्यों ने इस पर हंगामा भी किया। पार्षद कपिल कांत, शमीम अहमद ने शहर में लगे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग का मामला उठाया। कहा, मिनी बाईपास, कुतुबखाना, राजेंद्रनगर आदि जगहों पर अवैध यूनिपोल और होर्डिंग लगे हुए हैं। अफसरों से पूछा तो बताया कि नोटिस जारी किए गए हैं। इस पर पार्षद शमीम अहमद को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप तो बिना नोटिस के ढहा दिया गया और अवैध होर्डिंग वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। हंगामे के बाद तय हुआ कि अवैध यूनिपोल हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed