फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   5000 antigen kit for corona test

संक्रमितों की पहचान के लिए मिली पांच हजार एंटीजन किट

Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
5000 antigen kit for corona test
बरेली। कोरोना संक्रमित की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग को पांच हजार एंटीजन किट मिल गई है। किट से 30 मिनट में कोरोना संक्रमित की पहचान हो सकेगी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग को इस किट का कोई खास फायदा नहीं मिलेगा। अफसरों की मानें तो किट काम के दबाव को कम नहीं करेगी। रिपोट पॉजिटिव आई तो ठीक मगर निगेटिव आने पर भी जांच करानी ही पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को मिली एंटीजन किट को दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने बनाया है। इस किट की बड़ी खामी यह है कि इससे संक्रमित के पॉजिटिव आने पर वह संक्रमित माना जाएगा मगर निगेटिव आने भी उसे निगेटिव नहीं माना जाएगा। बल्कि उसका सैंपल लिया जाएगा और उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। यह किट आधे घंटे में ही कोरोना संक्रमित की पहचान कर देगी। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक पांच हजार किट से प्राथमिकता के आधार पर संदिग्ध संक्रमितों की जांच की जाएगी। कोरोना संक्रमण ट्रेस होने के बाद आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये किट कोरोना वायरस की सटीक तरीके से पहचान करती है। इसकी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव है तो किसी अन्य प्रकार की जांच की आवश्यकता नहीं है। यह नोजल स्वाब में कोरोना की पहचान कर लेगा। स्पेशल लैब की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed