फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   500 life convicts on hunger strike in jail , turmoil

सेंट्रल जेल में 500 उम्रकैदी भूख हड़ताल पर, खलबली

Sat, 03 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 03 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
500 life convicts on hunger strike in jail , turmoil
जेल
आगरा सेंट्रल जेल से उठी उम्रकैदियों की रिहाई की मांग बरेली केंद्रीय कारागार तक पहुंच गई। समय पूर्व रिहाई की मांग को लेकर बरेली सेंट्रल जेल के करीब पांच सौ उम्र कैदियों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। यहां सेंट्रल जेल में उम्रकैदियों के भूख हड़ताल पर बैठने का पता लगने पर शासन तक खलबली मच गई। डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी आलोक कुमार ने जेल जाकर हड़ताल पर बैठे कैदियों से बात की। लखनऊ में बैठे अफसर फोन पर पल-पल की खबर जेल प्रशासन से ले रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ नियमों के तहत प्रदेश सरकार के आदेश जारी करने पर 14 साल तक सजा काट चुके उम्रकैदियों को 26 जनवरी और 15 अगस्त पर रिहा कर दिया जाता था। मगर पिछले करीब आठ सालों से यूपी की जेलों से किसी भी राष्ट्रीय पर्व पर उम्रकैदियों की रिहाई नहीं की गई। इसकी वजह यह है एक याचिका पर निर्णय सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैदियों की एक साथ रिहाई पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

यहां सेंट्रल जेल में बंद 21 सौ कैदियों में करीब दो हजार उम्रकैद की सजा वाले हैं। इनमें करीब तीन सौ कैदी 14 साल से ज्यादा अधिक जेल में बिता चुके हैं। डेढ़ सौ के करीब कैदी बीमार हैं। बुजुर्ग कैदियों की रिहाई के लिए सेंट्रल जेल प्रशासन ने कई बार प्रयास किए, लेकिन कभी शासन से फाइल लौटा दी गई तो कभी पुलिस की रिपोर्ट नेगेटिव रही। अपनी रिहाई को लेकर सोमवार से आगरा सेंट्रल के कुछ कैदी भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को सेंट्रल जेल के कुछ कैदियों ने नाश्ता तो किया, लेकिन दोपहर का भोजन लेने से मना कर दिया और अपनी बैरक में जाकर अनशन पर बैठ गए। फिर एक-एक कर भूख हड़ताल करने वाले कैदियों की संख्या पांच सौ के करीब पहुंच गई, जो खाना, पीना छोड़ अपनी बैरक में अनशन कर रहे हैं। 
क्या है डिमांड
उनका कहना है कि जेल में 14 साल बिता चुके कैदियों की समय पूर्व रिहाई नहीं की जा रही है। विभिन्न न्यायालयों में लंबित अपीलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। लंबी अवधि होने के बावजूद जेल में बंद कैदियों को जमानत नहीं हो पा रही है। तमाम बीमार कैदियों की जेल में ही मौत हो रही है। अगर वह रिहा हो जाएंगे तो कम से कम इलाज कर सकेंगे। 
जेल पहुंचे अफसर
 हड़ताल का पता लगने पर जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बैरकों में जाकर कैदियों से बातचीत की। फौरन इसकी सूचना जिला प्रशासन और शासन को दी गई। डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी ने सेंट्रल जेल जाकर कैदियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की।


कुछ कैदी भूखहड़ताल पर हैं। एक-एक बंदी से बात करके उन्हें समझाने की कोशिश की गई है। उनकी मांगों सहित रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। पीएन पांडेय, सेंट्रल जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed