{"_id":"5c34394dbdec22569f2681f5","slug":"5-family-member-died-in-suspicious-condition-at-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, दूध में दिया गया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, दूध में दिया गया था जहर
Tue, 08 Jan 2019 11:16 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर का है। मंगलवार सुबह यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस आशंका जता रही है कि दूध में जहर देकर इनकी हत्या की गई है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम ने दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन
मरने वालों में वेगराज(60), उसकी पत्नी रामवती (55), बेटा नेमचंद (38), पुत्रबधु ममता (35) और विवाहित बेटी गायत्री (30) शामिल है। मौके पर डीएम, एसएसपी पहुंचे हैं। मृतक वेगराज के तीन बेटे एटा में रहते है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात दो मेहमान उनके घर पर आए थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वेगराज रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी थे। बेटा नेमचंद वर्तमान में रेलवे गेट मैन था और भोजीपुरा, बरेली में कार्यरत था।