{"_id":"68bf4c03319f4fdf88058c58","slug":"45-thousand-additional-people-traveled-in-trains-in-two-days-bareilly-news-c-4-vns1074-721376-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन में 45 हजार अतिरिक्त लोगों ने किया ट्रेनों में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन में 45 हजार अतिरिक्त लोगों ने किया ट्रेनों में सफर
विज्ञापन
परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन बंद, बसों में भी कम हुई भीड़
बरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान शनिवार और रविवार को बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 45 हजार अतिरिक्त लोगों ने सफर किया। इस दौरान रेलवे ने बरेली होते हुए आठ विशेष गाड़ियों का भी संचालन किया। परीक्षा के बाद सोमवार को हालात सामान्य रहे। ट्रेनों के साथ रोडवेज बसों में भी भीड़ घट गई है।
बरेली में 45 केंद्रों पर सुल्तानपुर, बस्ती, अयोध्या समेत अन्य जिलों के 62 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बरेली से भी काफी संख्या में अभ्यर्थियों का दूसरे जिलों में जाना-आना हुआ। जंक्शन पर सामान्य दिनों में 32-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन शनिवार और रविवार को यह संख्या 70-72 हजार तक पहुंच गई। टिकट वेंडिंग मशीन और यूटीएस मोबाइल एप के जरिये भी रिकऍर्ड अनारक्षित टिकटों की बिक्री हुई।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि परीक्षा के दौरान जंक्शन पर यात्रियों का आवागमन दोगुना रहा। दो दिन चलाई गईं विशेष गाड़ियों का संचालन सोमवार से बंद कर दिया गया। 15 सितंबर के बाद बरेली होते हुए त्योहार विशेष गाड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। संवाद