फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   42 patients of malaria reported in meerganj bareilly

Malaria : बरेली के मीरगंज में मलेरिया बेकाबू, 24 घंटे में मिले 42 मरीज, घर-घर बिछी चारपाई

Sat, 26 Aug 2023 08:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 08:28 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में मलेरिया के 53 मरीज मिले। इसमें मीरगंज के 42 मरीज शामिल रहे। शेरगढ़ में आठ, भमोरा में दो और एक मरीज फतेहगंज में मिला है।

विज्ञापन
42 patients of malaria reported in meerganj bareilly
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज में मलेरिया के मरीजों की तादाद थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मीरगंज के मलेरिया प्रभावित गांवों में एक्टिव केस सर्विलांस के तहत शिविर लगाकर जांच हुई तो बुखार की चपेट में रहे 42 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मीरगंज में एक्टिव केस सर्विलांस के तहत बुखार के मरीजों की जांच की गई। टीमों ने आशा कार्यकर्ता और प्रधान के सहयोग से घर-घर पहुंचकर बुखार के मरीजों को जांच के लिए शिविर में भेजा। यहां जांच में मलेरिया की चपेट में मिले लोगों और उनके परिजनों को बचाव का सुझाव दिया गया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में मलेरिया के 53 मरीज मिले। इसमें मीरगंज के 42 मरीज शामिल रहे। शेरगढ़ में आठ, भमोरा में दो और एक मरीज फतेहगंज में मिला है। तीन मेडिकल मोबाइल यूनिटों ने भी शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध मरीजों की जांच 

टीमों ने मीरगंज के अजमतगंज में 24, सैंजना गौटिया में 36, शेरगढ़ के गणेशपुरम में 26 बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। हालांकि, संदिग्ध मरीजों को बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क जांच कराने का सुझाव दिया।

सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के मुताबिक मलेरिया के बढ़ते केस की रोकथाम के लिए संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। एक्टिव केस सर्विलांस मुहिम 31 अगस्त तक चलेगी। 

अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य स्थिति के गांवों में भी शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाएगी, ताकि मरीजों का पता चल सके और प्रभावी इलाज से उन्हें स्वस्थ किया जा सके। इससे मलेरिया जल्द नियंत्रित होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed