{"_id":"5cd1ea0dbdec22073e1167e1","slug":"41557260813-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मंगलवार को विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से भजन संध्या और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यात्म की गूंज संस्था की ओर से आनंद आश्रम मंदिर में दिव्य हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। साथ ही, ठाकुर जी के श्री चरणों का सुंदर शृंगार किया गया।
विधि विधान से पूजन के बाद संस्था सदस्यों और मौजूद भक्तों ने सामूहिक भजन गाए। उन्होंने ‘मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले’ ‘यह चमक ये दमक फुलवन में महक’ व अन्य सुमधुर भजन सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। यहां दुर्गा, रूबी, शमा गुप्ता, संतोष, शशि, कंचन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
मानव सेवा क्लब ने अक्षय तृतीया पर चौपुला बगिया निवासी एक निर्धन परिवार की कन्या के विवाह के लिए गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया। यहां क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, सुधीर कुमार चंदन आदि मौजूद रहे। मिनी बाईपास की ओर कृष्णा काउंटी अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां उत्तम सक्सेना, केसी गुप्ता, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे। सृजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से श्री हरि मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान हुआ। जानकारी अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने दी।
विज्ञापन
भर दे रे श्याम झोली भर दे रे
श्री श्याम मंदिर नई बस्ती में अक्षय तृतीया के अवसर पर महोत्सव का आयोजन हुआ। बाबा का फूल बंगला सजाया गया फिर भजनों की अमृत वर्षा से सभी श्रद्धालु सराबोर हुए। भजन गायक शिवम शर्मा, कुक्की अरोरा, राम खंडेलवाल, स्पर्श गोयल, सुमित अग्रवाल ने ‘भर दे रे श्याम झोली भर दे रे’ ‘कीर्तन की है रात’ ‘फूलों में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी’ ‘मेरे लाल लाडली को झूला झुला रहे हैं’ समेत अन्य भजन सुनाए। मुख्य संरक्षक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल मौजूद रहे।