{"_id":"5ccb4adfbdec22073561a9c1","slug":"41556826846-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबरों की बरसात में बेटियां भीगीं इफरात में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबरों की बरसात में बेटियां भीगीं इफरात में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने इस बार फिर अपना दमखम दिखाया। बेटों की तुलना में बेटियों पर नंबरों की जमकर बरसात हुई। यूपी बोर्ड की तरह ही यहां भी बेटियों ने दमदार प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को आए रिजल्ट में अधिकांश स्कूलों की टॉप टेन बच्चों की सूची में बेटियों की संख्या ज्यादा है।
पिछले साल की तरह ही सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ की टॉपटेन लिस्ट में तीन और पीलीभीत शाखा में छह छात्रा हैं। राधा माधव पब्लिक स्कूल में सात, जिंगल बेल्स की सूची में पांच और डीपीएस के टॉप आठ में चार छात्राएं शामिल हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल के टॉप टेन में पांच, सेक्रेड हार्ट्स में तीन, माधव राव सिंधिया में छह और हैरो स्कूल के टॉप चार में दो छात्राओं ने जगह बनाई है। जीआरएम नैनीताल रोड में भी छात्राओं ने बाजी मारी, यहां टॉप टेन में नौ छात्राएं हैं।। पुलिस मॉडर्न स्कूल के टॉप छह में चार, वुडरो के टॉप थ्री में एक और केंद्रीय विद्यालय एनईआर की टॉप फाइव में तीन छात्राओं ने जगह बनाई है। केवी एनआर के टॉप आठ विद्यार्थियों की सूची में चार छात्राएं शामिल हैं।