फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डाउन लाइन पर रहा नौ घंटे ब्लॉक

डाउन लाइन पर रहा नौ घंटे ब्लॉक

Sat, 20 Apr 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
डाउन लाइन पर रहा नौ घंटे ब्लॉक
बरेली। डाउन लाइन पर नौ घंटे के मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनें दो-तीन घंटे देरी से गुजरीं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे ने डाउन लाइन की पटरियों और स्लीपर के मेंटीनेंस के कारण हापुड़ से काकोरी और लक्सर से मुरादाबाद तक ट्रेनों का संचालन रोकदिया। सुबह 9.45 बजे हापुड़ से शुरू हुआ ब्लॉक अलग-अलग सेक्शन में शाम साढ़े छह बजे तक चला। यात्रियों को अनुमान था कि ट्रेनें घंटों लेट होंगी, लेकिन ट्रेनें रोजाना की तरह दो-तीन घंटे की देरी से ही जंक्शन पहुंचीं। शुक्रवार को जम्मू हावड़ा सियालदह एक्सप्रेस एक, अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस दो, अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस 20 मिनट, काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी काशी विश्वनाथ और नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
फतेहगंज पूर्वी में साढ़े चार घंटे डाउन और दो घंटे अप लाइन पर ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत की गई। अधिकांश ट्रेनें घंटों रोकी गईं। यात्रियों को छोटेस्टेशनों पर भटकते देखा गया। ब्लॉक सुबह अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस गुजारने के बाद शुरू हुआ। डाउन दिशा की रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य बहगुल नदी के पुल से किया गया।
विज्ञापन

टिसुआ रेलवे स्टेशन की अप लाइन के यार्ड की मरम्मत दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लेकर कराया गया। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी, जननायक आदि ट्रेनों को रोका गया। बरेली दिशा को जाने वाली सियालदह, किसान एक्सप्रेस सहित गुड्स ट्रेनों को रोका गया। इस दौरान जैतीपुर तथा हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग पर रुक रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हापुड़ से गजरौला सुबह 9.45 से दोपहर 1.45, मुरादाबाद से रामपुर 11.35 से 3.35, रामपुर से बरेली 12 से पांच बजे, बरेली से शाहजहांपुर 1.10 से 6.20 बजे तक, शाहजहांपुर से हरदोई सुबह 9.55 से दोपहर 1.35, हरदोई से बालामऊ 11 से दो बजे, बालामऊ से काकोरी 12 से तीन बजे, लक्सर मुरादाबाद सेक्शन पर लक्सर से नजीबाबाद सुबह 8.40 से 12.40, लक्सर से धामपुर सुबह 9.15 से 1.15 बजे, धामपुर से मुरादाबाद 10.30 से 14.30 बजे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed