{"_id":"5c895c90bdec2214530f94ce","slug":"41552506000-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
विज्ञापन
बरेली। बुधवार सुबह रोजाना की तरह धूप खिली। हवा भी चल रही थी। दोपहर तक धूप चटक हो गई। उमस और गर्मी भी पड़ी। मगर, अपराह्न दो बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छा गए। धूप की तीव्रता कम हो गई। साढ़े चार बजे के बाद तो बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। आज भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होनेे की भविष्यवाणी की गई है। इसके बाद कम से कम पांच दिन तक आसमान साफ रहेगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह को रोजाना की तरह धूप निकली। मगर, हवा भी चल रही थी। हालांकि हल्की हवा चलने से धूप चटक होने के बाद भी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए हवा रुकी तो अचानक गर्मी की तीव्रता की बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का सिस्टम बन रहा है। मगर, पहाड़ों पर अधिक और मैदानी इलाकों में इसका असर कम रहेगा। हल्की मध्यम हवा चलने के साथ बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। सूर्य बादलों की आड़ में रहने से धूप की तीव्रता कम रहेगी। उसके बाद 19 मार्च तक आसमान साफ रहेगा।