फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक ही प्लाट दो लोगों को बेचने में पांच पर एफआईआर

एक ही प्लाट दो लोगों को बेचने में पांच पर एफआईआर

Thu, 07 Mar 2019 01:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
एक ही प्लाट दो लोगों को बेचने में पांच पर एफआईआर
बरेली। बिहारमान नगला में एक ही प्लाट दो लोगों को बनाकर बेच दिया। एक पक्ष उस पर बाउंड्रीवाल बनाने लगा तो दूसरे ने आपत्ति की। स्पेन गोल्ड कंपनी के कर्मचारी की ओर से इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में इस मामले में बन्नूवाल सहकारी आवास समिति के सदस्यों समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मैसर्स स्पेन गोल्ड माईन कंपनी की ओर से हनी भाटिया ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत में बताया कि कंपनी के गाटा नंबर 68 में 1755.53 वर्ग मीटर रकबा एरिया में बन्नूवाल सहकारी आवास समिति लिमिटेड और काश्तार ख्यालीराम, मोतीराम, निवासीगण बिहारमान नगला से खरीदी थी। 17 दिसंबर 2007 को जमीन का बैनामा कराया था। ख्यालीराम और मोतीराम और बन्नूवाल सहकारी आवास समिति उसी समय जमीन पर कब्जा दे दिया था। तबसे वह जमीन का रखरखाव करते चले आ रहे थे। कंपनी ने इस जमीन पर बाउंड्रीवाल भी बना दी। चार नंबर 2018 को दोपहर 12 बजे कुछ लोग आकर जमीन की नापजोख करने लगे। वहां मौजूद जागनलाल ने कंपनी को सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद धनदेवी नाम की महिला और उसके पति ओमकार गंगवार ने बताया कि बन्नूवाल सहकारी आवास समिति ने प्लाट नंबर बी-57 जिसका क्षेत्रफल 301.79 वर्ग गज है, उसमें से 252.33 वर्ग गज वह 31 दिसंबर 2012 को ही खरीद चुके हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विशाल जुनेजा ने यही भूखंड सहकारी आवास समिति बन्नूवाल नगर से 7 जनवरी 2002 को खरीदा था। दोनों बैनामों की रजिस्ट्री के कागजात उप निबंधक प्रथम और द्वितीय बरेली से धनदेवी के हक में किए गए बैनामों को देखने से पता चला। आरोप है कि जो बैनामा विशाल जुनेजा के नाम से किया गया, उसमें उस समय प्लाट की चौहद्दी पूरब में थी, जबकि जो बैनामा बाद में किया गया, उसकी पश्चिमी में है। दोनों ही प्लाट बिहारमान नगला में हैं। सिटी मजिस्ट्रेट भी तहसीलदार सदर से इस मामले की जांच करा चुके हैं। उसमें पाया गया कि बिहारमान नलगा में कंपनी की जमीन 500 मीअर की दूरी पर है, जबकि उसकी कंपनी की आराजी गांव शेरपुर में है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर विशाल जुनेजा निवासी जनकपुरी आवास विकास, ओमकार गंगवार उनकी पत्नी धनदेवी निवासी सुरेश शर्मा नगर, बृजेश यादव कातिब और अज्ञात बैनामा गवाह समेत पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed