फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कॉलेज की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों ने भुगता

कॉलेज की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों ने भुगता

Sat, 02 Mar 2019 01:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों ने भुगता
बरेली। फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा कोर्स में फेल छात्रों के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने उनके रिकॉर्ड चेक कराए, जिसमें कॉलेज की लापरवाही सामने आई। इन छात्रों का रिजल्ट 2017 में ही जारी हो गया था, लेकिन नामांकन न होने के कारण रिजल्ट रोक दिया गया। कॉलेज ने इस बात की जानकारी छात्रों को नहीं दी। अब छात्रों को इम्प्रूवमेंट की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2016-17 में फैशन डिजाइनिंग के अधिकतर छात्रों के रिजल्ट में नामांकन न होने के कारण आरडी लग गई थी। बरेली कॉलेज में ही तमाम छात्र हैं। छात्रों ने भी रिजल्ट देखने की जरूरत नहीं समझी। कॉलेज ने भी उनका नामांकन नहीं कराया। कोई देखने नहीं आया तो विश्वविद्यालय ने भी रिजल्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया। कुछ छात्रों ने व्यक्तिगत तौर पर आरडी हटवाकर रिजल्ट जारी करा लिया। बाकी छात्रों को पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू किया। उनका कहना था कि तीन साल बाद रिजल्ट जारी हुआ और उसमें भी अधिकतर फेल कर दिए गए। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का भी घेराव किया था। जिसके बाद रिजल्ट से जुड़े रिकॉर्ड निकलवाए गए। दरअसल, इन छात्रों के रिजल्ट में नामांकन की आरडी लगी थी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का कहना था कि इसमें कॉलेज और छात्राें की गलती है। आरडी हटवानी चाहिए थी। अब जो छात्र फेल हैं देखा जाएगा कि उनके लिए क्या बेहतर किया जा सकता है। जो पास हैं वो अपनी आरडी हटवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed