{"_id":"5a87afe74f1c1bb3208b9b77","slug":"41518841831-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टआफिस में 19 से बनेंगे आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टआफिस में 19 से बनेंगे आधार
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
पोस्टऑफिस में 19 से
बनने लगेंगे आधार
कार्ड बनाने के लिए तीन मशीनें आईं, नौ और आएंगी
बरेली। अगर आप आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं तो पोस्टऑफिस जाइए.. अब डाकघर में भी आधार कार्ड बनवाया जा सकेगा। फिलहाल यह सेवा मुख्य डाकघर में सोमवार से शुरू हो रही है।
डाकघर की सेवाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में डाकघर ने आधार कार्ड बनवाने का जिम्मा लिया है। इसके लिए विभाग ने फिलहाल मुख्य डाकघर में तीन मशीनें लगवाई हैं। सोमवार से यहां कार्ड बनने का काम शुरू हो जाएगा। अभी नौ मशीनें और आनी हैं, ताकि लोगों को आधार कार्ड बनवाने में कोई दिक्कत न हो। कर्मचारी कार्ड बनाने का काम सुचारु तरीके से कर सकें, इसके लिए उन्हें सितंबर, 2017 में कानपुर में ट्रेेनिंग दिलाई जा चुकी है।
प्रमुख डाकघर के प्रवर अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने बताया कि डाकघर में अब आधार कार्ड बनवाए जा सकेंगे। इसके लिए तीन मशीनें लग चुकी हैं। नौ अभी आनी बाकी हैं। सोमवार से आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएंगे।