फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पीलीभीत की खबर

पीलीभीत की खबर

Sun, 17 Dec 2017 06:01 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत की खबर
ठंड से बचने को महिला ने खुद के कपड़े जलाकर बनाया अलाव
विज्ञापन

आसपास लोगों ने दिए कपड़े, हाथ भी झुलसा
सूचना पर पहुंचे राजस्व प्रशासन ने पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पिछले कई दिनों से शहर में घूम रही एक महिला रविवार को दोपहर में लगभग एक बजे ठंड लगने से बुरी तरह कांपने लगी। कहीं अलाव न मिलने पर उसने नकटदाना चौराहे के निकट खुद के कपड़े उतार कर जला दिए। इस दौरान उसका एक हाथ भी मामूली रूप से जल गया। महिला को ऐसा करते देख आसपास के लोगों ने उसे कपड़े दिए। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष के पति प्रभात जायसवाल व तहसील प्रशासन की ओर से पहुंचे कानूनगो व लेखपाल ने उसे कंबल आदि देकर अस्पताल पहुंचाया।
आगरा की रहने वाली लगभग 42 वर्षीय महिला करीब तीन माह से शहर में घूम रही है। लोगों से खानपान की चीजें मिलने पर वह अपना गुजारा कर रही है। रविवार को सुबह पड़ी कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के चलते वह ठंड से बुरी तरह कांपने लगी। ठंड से बचने का कोई उपाय न मिलने पर महिला नकटदाना चौराहे पर एक किनारे बैठ गई। पहने हुए कपड़े उतारकर उसे जलाकर तापने लगी, जिसके बाद लोगों उस पर गौर किया। ओमप्रकाश ने बताया कि महिला का इलाज कराया जा रहा है। ठीक होने पर उसके रहने की व्यवस्था रैन बसेरा में की जाएगी।
विज्ञापन

00000
पति से प्रताड़ित होकर छोड़ा था घर
मौके पर एकत्र लोगों ने जब महिला से उसके बारे में पूछा तो उसने अपना नाम सुनीता बताया। उसने कहा कि वह आगरा के नाकाताल की रहने वाली है। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर उसने मार्च में घर छोड़ दिया था। इधर उधर घूमते फिरते वह पीलीभीत पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed