फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   4 infected from corona in collectorate

चार संक्रमित मिले, दो दिन बंद रहेगा कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम

Sun, 12 Jul 2020 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
4 infected from corona in collectorate
बरेली। कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में चार कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिलने से फिर हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले सिविल डिफेंस विभाग के एक कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कंट्रोल रूम के सभी 47 कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। कलक्ट्रेट में एक साथ इतने कोराना मरीज मिलने के कारण डीएम ने कंट्रोल रूम को दो दिन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में कुछ दिन पहले सिविल डिफेंस के एक कर्मचारी में संक्रमण मिला था। हालांकि वह कर्मचारी कई दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। इस बीच डीएम ने मीटिंग हाल में संचालित हो रहे कंट्रोल रूम को एडीएम सिटी के पास नए रूम में शिफ्ट कर दिया था। फिर भी कुछ कर्मचारियों में लक्षण दिखाई देने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे सभी 47 कर्मचारियों के सैँपल लिए थे। रविवार की शाम इसकी रिपोर्ट आने पर चार और कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमितों में कृषि, तहसील, पराग और एक आपूर्ति विभाग का कर्मचारी है। रिपोर्ट आने के बाद डीएम नितीश कुमार ने कंट्रोल रूम को 48 घंटे यानी रविवार और सोमवार को बंद रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा रविवार को कलक्ट्रेट के पूरे परिसर के साथ ही कंट्रोल रूम को भी सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा कलक्ट्रेट में आने वालों के लिए मास्क लगाने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग को पूरी तरह से सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

‘कंट्रोल रूम के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद 48 घंटे के लिए कंट्रोल रूम को बंद रखा जाएगा। रविवार को एक बार फिर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed