{"_id":"5f0cc18b8ebc3e635f5720d7","slug":"39-more-corona-infected-in-bareilly-bareilly-news-bly412638812","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में 39 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में 39 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक संस्थान के 10 कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
विदेश से आए ग्रीन पार्क केका एक व्यक्ति और एक व्यापारी नेता भी संक्रमित मिले
बरेली। कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को आईवीआरआई, ट्रू-नेट और कारपोरेट लैब से मिली जांच रिपोर्ट में 37 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उनके संपर्क में आने वालों की भी सैंपलिंग की जाएगी।
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में 26, ट्रू-नेट जांच में चार और कारपोरेट लैब की जांच में नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कारपोरेट लैब की जांच में बिहारीपुर कहरवान के बुजुर्ग, कानून गोयान भूड़ के रहने वाले व्यापारी नेता, बहेड़ी के आमडांडा के युवक, गंगापुर के बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। कारपोरेट लैब की जांच में ग्रेटर ग्रीन पार्क का रहने वाला विदेश से लौटा एक व्यक्ति, रेजीडेंसी गार्डन का एक व्यक्ति, साउथ रेलवे कॉलोनी सुभाषनगर के एक व्यक्ति, मॉडल टाउन की युवती, टीपीनगर के युवक, मिथलापुर डेलापीर की युवती, सिंधुनगर के बुजुर्ग, जगदीश विहार की बुजुर्ग महिला, सुभाषनगर के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आईवीआरआई से मिली जांच रिपोर्ट में 26 संक्रमित हैं। इनमें पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक संस्थान के 10 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। वहीं, अन्य 16 संक्रमितों की जानकारी देर रात रिपोर्ट आने की वजह से सर्विलांस टीम नहीं जुटा सकी है। सीएमओ ने मंगलवार को संक्रमितों की जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
संक्रमित का पता गलत दर्ज करने पर स्वास्थ्य विभाग ने मानी भूल
बरेली। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने जखीरा के संक्रमित का सूची में पता ग्रीनपार्क का दर्ज हो जाने के मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। ग्रीनपार्क के पते पर रहने वाली एक महिला ने अपने अधिवक्ता के जरिए स्वास्थ्य विभाग को नोटिस देकर इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने संक्रमित की सूची में उनके घर का पता दर्ज करके सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों कोरोना एक संक्रमित की रिपोर्ट में ग्रीनपार्क का पता लिख दिया गया था। सूची वायरल होने के बाद ग्रीनपार्क में हड़कंप मच गया था। इसकी जानकारी होने के कुछ देर बाद ही अफसरों ने नई सूची जारी कर दी थी। मगर, इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची के चलते ग्रीनपार्क के लोगों को काफी दिक्कत हुई। सूची में दर्ज पते पर रहने वाली महिला तो मानसिक रूप से काफी परेशान रहीं। इस बाबत उन्होंने सीएमओ, एसीएमओ, आईडीएसपी प्रभारी को नोटिस दिया था। अब इस संबंध में जिला सर्विसलास अधिकारी एसीएमओ, एपिडेमियोलॉजिस्ट और सीएमओ ने सूची में गलत पता दर्ज करने की भूल स्वीकार कर ली है। साथ ही, किसी तरह की विधिक कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।
मृतक संक्रमित के परिजन का लिया सैंपल
बरेली। तीन दिन पहले विशाल सिटी के मृतक संक्रमित की अंत्येष्टि के बाद भी उसके परिजन का सैंपल न लिए जाने से निवासियों में आक्रोश था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंची और जांच के लिए सभी परिजन के सैंपल लिए। कॉलोनी के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लिए जाने के बाद राहत की सांस ली है। साथ ही, अमर उजाला का प्रमुखता से इस समस्या के बाबत खबर प्रकाशित करने पर आभार जताया है। ब्यूरो
संक्रमित व्यापारी नेता को लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस
बरेली। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने जिला अस्पताल में ट्रू-नेट से जांच कराई थी। बताया, संक्रमित मिलने के बाद उन्हें एंबुलेंस लेने नहीं पहुंची। उन्होंने अफसरों से शिकायत की, तब कहीं शाम को उन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने शहरवासियों, व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी और व्यापारियों से कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विदेश से आए ग्रीन पार्क केका एक व्यक्ति और एक व्यापारी नेता भी संक्रमित मिले बरेली। कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को आईवीआरआई, ट्रू-नेट और कारपोरेट लैब से मिली जांच रिपोर्ट में 37 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उनके संपर्क में आने वालों की भी सैंपलिंग की जाएगी।