फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   38 cases of beer were seized during checking.

Bareilly News: चेकिंग के दौरान बीयर की 38 पेटियां जब्त की

Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
38 cases of beer were seized during checking.
रिठौरा। ग्राम पंचायत भड़सर में देसी शराब की दुकानों पर चेकिंग के दौरान बीयर की 38 पेटियां जब्त की गई हैं। ये पेटियां शहर की पंजाबी मार्केट से लाकर दुकानों पर बेची जा रही थीं। आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि भड़सर देसी शराब की दुकान में बीयर बेचने की भी अनुमति है, लेकिन वहां तय ब्रांड की बीयर न रखकर। दूसरी बीयर बेची जा रही थी। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज नीलेश मिश्र, थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी की मौजूदगी में नगर की मॉर्डन शाॅप, कंपोजिट बीयर शॉप समेत देसी शराब की दुकानें और अंग्रेजी शराब की दुकानों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानों के स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए। कैंटीन में गुणवत्ता पूर्ण खाद्य-पदार्थ ही बेचने की हिदायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed