{"_id":"69a9ee870a2cf02d0204d8ba","slug":"38-buses-had-to-be-cancelled-due-to-shortage-of-drivers-bareilly-news-c-4-vns1074-837464-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चालकों की कमी के चलते निरस्त करनी पड़ीं 38 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चालकों की कमी के चलते निरस्त करनी पड़ीं 38 बसें
Fri, 06 Mar 2026 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चालक न होने के कारण बरेली और रुहेलखंड डिपो की 38 बसों को निरस्त कर दिया गया। इसके चलते बरेली से विभिन्न रूटों पर जाने-आने वाले यात्रियों के सामने मुसीबत बनी रही।
गौर करने की बात यह है कि 28 फरवरी से मुख्यालय ने चालक-परिचालकों के साथ-साथ सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी मनमाने तौर पर कई चालक छुट्टी पर चले गए। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में 706 बसें हैं। कुल पदों के अनुपात में इन चारों डिपो में 110 चालक और इतने ही परिचालकों की कमी है। कई लंबे रूटों पर एक ही चालक को भेजा जा रहा है। दूसरी ओर अफसरों के चहेते और नेता नगरी के करीबी चालक बुधवार को रोक के बावजूद अवकाश लेकर चले गए।
विज्ञापन
इसके चलते रुहेलखंड और बरेली डिपो की 38 बसों को निरस्त करना पड़ा। 80 बसें समय से नहीं चलाई जा सकीं। पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे पर तमाम यात्री गंतव्य के लिए बस की तलाश में भटकते नजर आए।
रुहेलखंड डिपो की कई एसी बसें भी होली पर रफ्तार नहीं पकड़ सकीं। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि जो भी चालक होली पर अवकाश लेकर गए हैं, उनकी सूची मांगी गई है। अनावश्यक रूप से छुट्टी पर जाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।