फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   34 Pakistani citizens living in Bareilly

Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक... इनमें ज्यादातर महिलाएं, सरकार के फरमान से बैठ रहा दिल

Fri, 25 Apr 2025 10:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 10:25 AM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में बरेली में रह रहे पाकिस्तानी भी परेशान हैं। 

विज्ञापन
34 Pakistani citizens living in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

बरेली जिले में 34 पाकिस्तानी दीर्घकालिक वीजा के आधार पर रह रहे हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं। कई तो अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान से गोद में आईं और पूरी जिंदगी बरेली में ही गुजर गई। कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जो पाकिस्तान में ब्याही हैं और तलाक के बाद दोबारा भारत आ गई हैं। अब ऐसे लोग एलआईयू कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। भारत में रहने वाले सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में बरेली में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक भी परेशान हैं। 

विज्ञापन


बरेली मिश्रित आबादी का शहर है। सुन्नी वर्ग के बरेलवी मसलक के लोग दुनिया भर में मौजूद हैं। देश की आजादी के दौरान भी बरेली से तमाम परिवार पाकिस्तान शिफ्ट हुए थे तो कई परिवार वहां से यहां आए। मुस्लिम समुदाय के ऐसे परिवारों में तमाम पुरानी रिश्तेदारियां आज भी कायम हैं, इस वजह से लोगों का एक से दूसरे देश में जाना होता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: आपातकालीन पासपोर्ट बना, अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाएंगी शहनाज, बरेली से ले गई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बंटवारे के वक्त यहां आईं थीं 
जिले में कई ऐसी महिलाएं अब बुजुर्ग हो चली हैं जो बंटवारे के वक्त अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान से यहां आई थीं। बरसों से इन्होंने नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है। तर्क दिया है कि उनके पति व बच्चे हिंदुस्तानी नागरिक हैं तो उन्हें भारतीय नागरिकता क्यों नहीं दी जा रही है। वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो पहले भारतीय थीं और पुरानी रिश्तेदारियों में परिजनों ने उनकी शादी पाकिस्तान में कर दी।

ऐसी महिलाएं तलाक या विधवा होने के बाद बरेली अपने मायके लौट आई हैं लेकिन अब वह पाकिस्तानी नागरिक हैं। इन्होंने भी भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है। ऐसी तमाम महिलाएं व उनके परिवार के लोग बृहस्पतिवार को एलआईयू दफ्तर पहुंचे और जानकारी ली। यहां उन्हें बताया गया कि दीर्घकालिक वीजा को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बारादरी इलाके में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी

  • बारादरी : 14 
  • प्रेमनगर : 7
  • कोतवाली : 6  
  • कैंट : 2
  • किला : 2  
  • नवाबगंज : 2
  • इज्जतनगर : 1 
  • बिशारतगंज : 1


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed