फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   33 KV line break down in Harungala, fault in many other places also due to rain

Bareilly News: हरुनगला में 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन, बारिश में कई अन्य जगह भी फॉल्ट

Fri, 17 Jan 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
33 KV line break down in Harungala, fault in many other places also due to rain
बरेली। हरुनगला की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण बुधवार रात उपकेंद्र से तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार को दिन में भी ट्रिपिंग होती रही। रामगंगा नगर, पवन विहार और हरुनगला फीडरों पर दिनभर समस्या बनी रही। शहर के अन्य इलाकों में भी लोकल फाल्ट हुए। किला और सुभाषनगर उपकेंद्र भी 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण प्रभावित हुए।
विज्ञापन

बुधवार रात के बाद बृहस्पतिवार दिन में भी कई बार बूंदाबांदी होने के कारण मरम्मत के काम भी प्रभावित हुए। बारिश के कारण शाहदाना, सुभाषनगर, जगतपुर, किला, कुतुबखाना, सिविल लाइंस तृतीय, मिशन कंपाउंड, महानगर उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फाल्ट हुए। मिशन कंपाउंड के किला फीडर पर बृहस्पतिवार को दिन में भी समस्या रही। सिटी सब्जी मंडी इलाके में ट्रिपिंग के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। कृष्णापुरी, चौपुला, मालगोदाम के सामने, सिटी स्टेशन, पुरानी पुलिस लाइन, मलूकपुर इलाकों में भी समस्या रही।
विज्ञापन

सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के अलग-अलग इलाकों में लोकल फाल्ट के कारण आजाद नगर, पुराना शहर, नवादा शेखान, मौर्या मंदिर, सूफी टोला इलाकों में भी उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट के कारण कटौती का सामना करना पड़ा। बुधवार बारिश के बीच डेलापीर, कोहाड़ापीर, सीबीगंज, स्वालेनगर, वीर सावरकरनगर इलाकों में भी लोकल फाल्ट हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
हरुनगला के फीडरों पर आज कराया जाएगा गर्डिंग का काम
बरेली। बारिश के कारण बृहस्पतिवार को हरुनगला के फीडरों पर गर्डिंग का काम नहीं हो सका। पवन विहार, रामगंगा नगर, न्यू सुपरसिटी, हरूनगला, पीलीभीत बाइपास और लक्ष्य फीडरों पर गर्डिंग के काम के कारण सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाना था। दिन दिन में बूंदाबांदी और लाइनें गीली होने के कारण काम नहीं कराया जा सका। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि अब शुक्रवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed