फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अराजक, सुनकर आयकर अफसर पर भड़के व्यापारी

अराजक, सुनकर आयकर अफसर पर भड़के व्यापारी

Mon, 08 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अराजक, सुनकर आयकर अफसर पर भड़के व्यापारी
बरेली। प्रधान आयकर निदेशक अमलेंद्र कुमार जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तभी तमाम व्यापारी और उद्यमी जमा हो गए। उन्होंने छापा संबंधी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जांच तो हम लोगों ने पूरी कर ली लेकिन व्यापारियों के अराजक व्यवहार के चलते कुछ कार्रवाई अपूर्ण करके जा रहे हैं। इस पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। अराजक शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि बरेली के व्यापारी शांतिप्रिय है, तभी तीन दिन तक बिना किसी अवरोध के छापा कार्रवाई चली है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे से ही तमाम उद्यमी और व्यापारी परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो फैक्ट्री पहुंचने लगे थे। पत्रकारों के पहुंचते ही व्यापारी, उद्यमी भी परिसर में आ गए। इसी बीच पत्रकारों ने प्रधान आयकर निदेशक अमलेंद्र कुमार से बात करना चाही। निदेशक ने खुले परिसर में बातचीत शुरू कर सवालों का जवाब दिया। बोले- यह लास्ट था, कंपलीट हो गया है, लेकिन व्यापार मंडल के अराजक व्यवहार के चलते कार्रवाई अपूर्ण करके जा रहे हैं। इस पर व्यापारी भड़क गए। हंगामा करते हुए बोले- ये शब्द वापस लीजिए। तीन दिन से चल रही कार्रवाई पर किसी ने भी अवरोध नहीं किया लेकिन इस तरह से बरेली के व्यापारियों को बदनाम न करें। निदेशक बोले- क्षमा करें, हम किसी को आहत नहीं करना चाहते। व्यापारी हमारे साथ खड़े हैं, कार्रवाई पूरी नहीं हुई है इसे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed