फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   300 Indians stranded in Mecca-Medina amidst Houthi attacks.

Bareilly News: हूती हमलों के बीच मक्का-मदीना में फंसे 300 भारतीय

Thu, 15 Oct 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 15 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
300 Indians stranded in Mecca-Medina amidst Houthi attacks.
बरेली। हूती विद्रोहियों के हमले के बाद सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इस कारण बरेली से उमरा पर जाने के लिए तैयार ढाई सौ यात्रियों का सफर थम गया है। वहीं, पहले से उमरा पर गए बरेली के तीन सौ यात्री मक्का और मदीना में फंसे हुए हैं। वह सुरक्षित वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी संचालक मोहम्मद आसिम हुसैन कादरी ने बताया कि सिर्फ सऊदी अरब की एयरलाइंस ही उड़ानों का संचालन कर रही हैं। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस की उड़ानें कैंसिल हैं। 12 अक्तूबर से अब तक कई यात्री अपने टिकट भी कैंसिल करा चुके हैं। इस कारण उमरा यात्री या टूरिस्ट सऊदी अरब नहीं जा पा रहे हैं। फिलहाल 17 अक्तूबर तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी संचालक सैयद मुशर्रफ और हाफिज इमरान रजा बरकाती ने बताया कि उनके यहां से भी कई यात्री उमरा पर गए हुए हैं। वह वहां फंस गए हैं, जबकि यहां से जाने की तैयारी कर रहे लोगों ने फिलहाल अपना इरादा बदल दिया है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि बरेली सहित आसपास के जिलों से गए सभी उमरा यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने उमरा पर गए कुछ यात्रियों से भी बात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंसे लोगों को जल्द वतन वापसी की उम्मीद
यहां खैरियत से हैं। फिलहाल फ्लाइट कैंसिल है। उम्मीद है जल्दी सुकून हो जाएगा और सब लोग साथ खैर के साथ वतन वापसी करेंगे। - सरवर आलम, रजा कॉलोनी
जो उमरा पूरा कर चुके हैं, वह वापसी के लिए बेचैन हैं। जो लोग बाद में आए हैं, वह सुकून से इबादत और उमरा के अरकान अदा कर रहे हैं। - बदरुल हुदा, किला क्षेत्र

हमले की बात से थोड़ी बैचैनी तो है, मगर उम्मीद है जल्दी ही हालात बेहतर होंगे। यहां लोग होटलों आदि में ठहरे हुए हैं। कोई परेशानी नहीं है। - नजमा, रामपुर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed