{"_id":"6534d3f5401ba76d4b0df5e7","slug":"28-new-patients-of-dengue-reported-in-bareilly-2023-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 28 नए मरीज मिले... 544 पहुंचा आंकड़ा; जिला अस्पताल का वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 28 नए मरीज मिले... 544 पहुंचा आंकड़ा; जिला अस्पताल का वार्ड
Sun, 22 Oct 2023 01:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:19 PM IST
सार
बरेली में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। शनिवार को 28 नए मरीज मिलने से डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रोकथाम के तमाम दावों के बीच डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 के पार जा पहुंचा है। शनिवार को 28 नए मरीज मिलने के बाद अब आंकड़ा 544 तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल के वार्ड फुल चल रहे हैं। चार बेडों पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सीएचसी पर डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। जिनकी प्लेटलेट्स कम हैं या डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही हैं, उन्हें रेफर किया जा रहा है। विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों की टीमें निरोधात्मक कार्रवाई कर रही हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: 170 रुपये गबन के मामले में तीन सेवानिवृत्त अफसरों को चार-चार साल कैद, 16 हजार का जुर्माना; 20 साल चला केस
विज्ञापन
शनिवार को 593 एनएस-1 कार्ड टेस्ट में 71 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले। वहीं, अलग-अलग निजी लैब, मेडिकल कॉलेेज, जिला अस्पताल से 283 मरीजों की जांच हुई। इनमें 28 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
ग्रामीण इलाकों में हैं 50 फीसदी मरीज
रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के 544 मरीजों में से करीब 50 फीसदी मरीज 16 ब्लॉकों के 172 गांवों में हैं। इनकी तादाद 291 है। जबकि, 253 मरीज शहर के 17 वार्डों से हैं। अब तक मिले डेंगू मरीजों के सापेक्ष 481 के घर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी हैं।
ग्रामीण इलाकों में हैं 50 फीसदी मरीज
रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के 544 मरीजों में से करीब 50 फीसदी मरीज 16 ब्लॉकों के 172 गांवों में हैं। इनकी तादाद 291 है। जबकि, 253 मरीज शहर के 17 वार्डों से हैं। अब तक मिले डेंगू मरीजों के सापेक्ष 481 के घर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी हैं।