फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2,796 Shikshamitras received increased honorarium at the function.

Bareilly News: समारोह में 2,796 शिक्षामित्रों को मिला बढ़ा हुआ मानदेय

Wed, 06 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
2,796 Shikshamitras received increased honorarium at the function.
विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित समारोह में शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से 290 शिक्षामित्र मौजूद रहे। अतिथियों की ओर से सभी ब्लॉकों के दो-तीन शिक्षामित्रों को चेक दिए गए व अन्य के खाते में मानदेय डीबीटी के माध्यम से भेजा गया। जिले में बढ़े हुए मानदेय का फायदा 2,796 शिक्षामित्रों को मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि आज का दिन शिक्षा जगत के लिए अत्यंत शुभ है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनकी बेहतर शिक्षा व अच्छे संस्कारों की जिम्मेदारी शिक्षामित्रों पर है। परिषदीय स्कूलों में नामांकन में वृद्धि होने पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार हुआ है। बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और बैग की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed